एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ से भेजे गए चावल से बनेगा अयोध्या में भोग, सीएम विष्णु देव साय ने कहा- 'हमारा सौभाग्य हैं कि...'

CM Vishnu Deo Sai News: छत्तीसगढ़ के राइस मिलर्स एसोसिएशन ने अयोध्या के लिए चावल के ट्रक भेजे हैं. इसमें हजारों क्विंटल चावल है जिसे सीएम विष्णु देव साय ने रायपुर से रवाना किया.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के स्टेट राइस मिलर्स एसोसिएशन की तरफ से अयोध्या (Ayodhya)में चावल भेजा जा रहा है. इसपर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम विष्णु देव साय (Vishnu Deo Sai) ने कहा, ''यह हमारे राज्य के लिए गर्व की बात है कि राज्य के 2500 राइस मिलर्स को अयोध्या में 3000 क्विंटल चावल आपूर्ति का अवसर मिला है. 11 ट्रक भेजे जा चुके हैं.''

छत्तीसगढ़ के राइस मिलर्स एसोसिएशन द्वारा चावल अर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें सीएम विष्णु देव साय भी मौजूद रहे. इसके अलावा सीएम साय कैबिनेट के मंत्रियों सुनील सोनी, मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री श्री दयाल दास बघेल भी मौजूद रहे और उन्होंने चावल से भरे ट्रक को झंडी दिखाकर अयोध्या के लिए रवाना किया.

यह हमारे लिए सौभाग्य की बात- सीएम साय
सीएम साय ने कार्यक्रम से जुड़ी तस्वीरें शेयर करते हुए ट्वीट किया, ''भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा में तन-मन और धन समर्पित करने का भाव संजोए छत्तीसगढ़. आज वीआईपी रोड, रायपुर स्थित श्रीराम मंदिर में प्रभु श्रीराम जी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह हेतु अर्पित चावल को लेकर अयोध्या जाने वाली ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स के साथियों का इस पुनीत कार्य के लिए हृदय से धन्यवाद. हम सबका सौभाग्य है कि आगामी जनवरी माह में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बनने वाला भोग और भंडारा भगवान श्री राम जी के ननिहाल से भेजे गए 11 ट्रकों से भरे 300 मीट्रिक टन सुगंधित चावल से बनेगा.''

इसके पहले श्री राम जन्मभूमि अयोध्या के लिए चावल अर्पण के अवसर पर राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर में सीएम साय ने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ पूजा-अर्चना की.  

ये भी पढ़ें- Bastar: बस्तर में पांव पसार रहा कोरोना वायरस, CRPF के तीन जवान समेत जिले में 5 लोग संक्रमित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget