एक्सप्लोरर

भांचा राम के ननिहाल से विशेष उपहार के साथ CM विष्णु देव साय पहुंचे अयोध्या, थाली में राम कथा से जुड़ी वस्तुएं

CM Vishnu Deo Sai Ayodhya Darshan: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने कैबिनेट के सहयोगियों के साथ भगवान राम की नगरी अयोध्या पहुंचे. रवाना होने से पहले सभी प्रभु श्री राम के जयकारे लगाए.

Chhattisgarh Cabinet Ayodhya Darshan: भगवान राम का भव्य और दिव्य मंदिर बनने के बाद अयोध्या भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है. यहां पर लगातार राम भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है. भगवान श्री राम चरणों में अर्पित करने के लिए भक्त विशेष तोहफे लेकर पहुंच रहे हैं.

छत्तीसगढ़ को भगवान राम का असली ननिहाल माना जाता है. भगवान के राम के ननिहाल से यानी छत्तीसगढ़ से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पूरी कैबिनेट के साथ अयोध्या धाम दर्शन करने के लिए पहुंचे हैं.  

सीएम साय और पूरा कैबिनेट अयोध्या रवाना
अयोध्या रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा जय श्री राम के नारे लगाए. जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया. 'राम काज कीन्हें बिनु मोहि कहां विश्राम' यानी जिस तरह पवन पुत्र हनुमान ने एक ध्येय के साथ भगवान राम के कार्य के लिए बगैर विश्राम के पूरा सागर नाप दिया. 

उसी तरह राम काज और राम भक्ति की गहरी आस्था के साथ उनके ननिहाल से पूरे स्नेह और श्रद्धाभाव से भांचा राम के दर्शन के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित पूरा कैबिनेट रवाना हुआ. 

भांचा राम के लिए ये उपहार ले जा रहे सीएम
इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि वह भगवान श्री राम के चरणों में पूरे प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना करेंगे. भगवान श्री राम के लिए उपहार स्वरुप माता शबरी के पवित्र धाम शिवरीनारायण के मीठे बैर और पानी लेकर सीएम साय और उनका कैबिनेट जा रहा है.  

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनके कैबिनेट के सहयोगी अयोध्या की पवित्र यात्रा के दौरान भगवान श्री राम को विष्णु भोग चावल, सीताफल और मिष्ठान्न के लिए अईरसा और करी लड्डू का भोग लगायेंगे. इस दौरान भगवान राम की वस्त्र सज्जा के लिए स्थानीय कोसे से बने वस्त्र अर्पित किए जाएंगे.

राम कथा से जुड़ी है सीएम साय की थाली
भगवान श्री राम के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी एक विशेष थाली तैयार की है. इस थाली पर गौर करेंगे तो पायेंगे कि इसकी सभी वस्तुएं राम कथा से जुड़ी हुई हैं, चाहे वह विष्णु भोग हो चाहे सीताफल हो. इन सभी से प्रभु राम के छत्तीसगढ़ प्रवास का दिव्य स्मरण होता है.

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के मंत्रियों के साथ आज रामलला का दर्शन करेंगे CM विष्णुदेव साय, लेकर जाएंगे शिवरीनारायण के बेर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Assam Flood: पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज

वीडियोज

CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Assam Flood: पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Embed widget