एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Elections 2023: रमन सिंह के 55 सीट के दावे पर सीएम बघेल बोले- 'वे 15 सीट भी जीत पाएं तो...'

Chhattisgarh Elections 2023 News: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि जब नतीजे आएंगे तो जनता को पता चल जाएगा कि वह 15 सीटें भी जीत पाती है या नहीं.

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के सीएम भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने पूर्व सीएम रमन सिंह (Raman Singh) के एक बयान को लेकर उनपर निशाना साधा है जिसमें उन्होंने कहा था कि राज्य में बीजेपी (BJP) 55 सीटें जीतेगी. इस पर सीएम बघेल ने कहा कि रमन सिंह झूठे दावे कर रहे हैं. 

सीएम बघेल ने कहा, ''जब रमन सिंह की लोकप्रियता शिखर पर थी, तो वह 52 सीटें नहीं जीत पाए, अब 55 सीट जीतने की अपेक्षा कैसे कर सकते हैं? वह ऐसा केवल अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए कह रहे हैं. जब नतीजे आएंगे, हर कोई जान जाएगा कि वे 15 का भी आंकड़ा पार कर रहे हैं या नहीं.''

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स *T&C Apply

रमन सिंह ने मतदान के बाद कही थी यह बात
7 नवंबर को छत्तीसगढ़ में पहले चरण का चुनाव कराया गया था जिसके बाद रमन सिंह ने कहा था कि बीजेपी राज्य में बहुमत में आएगी. रमन सिंह ने कहा, ''बस्तर की 12 और राजनांदगांव की 8 सीटों पर पहले चरण में मतदान हुए हैं. 20 सीटों पर मतदान हुए हैं. बीजेपी 20 में से 14 सीटों पर जीत रही है जहां पहले चरण में मतदान हुए हैं.''

डिप्टी सीएम को जीत का भरोसा
उधर, डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की जीत को लेकर आश्वस्त दिखे. समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में सिंहदेव ने कहा, ''कांग्रेस सरकार बनाएगी. मतदान अच्छा हुआ है. मतदान का औसत प्रतिशत 72-73 है. कांग्रेस के किए गए काम का सीधा असर होगा. कांग्रेस मेरी सीट पर जीतेगी.'' छत्तीसगढ़ में विधानसभा की 90 सीटें हैं. राज्य में फिलहाल कांग्रेस सत्ता में है जिसे 2018 के विधानसभा चुनाव में जीत मिली थी और बीजेपी को बड़ी हार का सामना करना पड़ा था. यहां दो चरणों में मतदान कराए गए हैं जो 17 नवंबर को संपन्न हुआ है. मतगणना चार अन्य राज्यों के साथ 3 दिसंबर को कराई जाएगी.

ये भी पढ़ें-  Jhiram Ghati Attack: झीरम घाटी में हुए नक्सली हमले की अब पुलिस करेगी जांच, NIA की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
Embed widget