एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: मीटिंग के बाद सीएम बघेल ने जमकर की PM मोदी की तारीफ, कहा- 'ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है कि...'

Raipur: सीएम बघेल ने कहा कि मां के निधन जैसी घटना के बाद ऐसा कम देखने को मिलता है कि कोई अपने सारे कार्यक्र यथावत करे. उन्होंने कहा कि पीएम ने कल भी सारे कार्यक्रम किए और आज मुझे सबसे पहले समय दिया.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने शनिवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से मुलाकात की. दोनों के बीच करीब 1 घंटे तक बातचीत का दौर चला. मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री की जमकर तारीफ की. उन्होंने प्रधानमंत्री की कर्मठता की जमकर तारीफ की. वहीं दोनों के बीच हुई इस लंबी मीटिंग को राजनीति मायने से खास माना जा रहा है.

सीएम बघेल ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ

दरअसल शुक्रवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली रवाना हुए थे. इसके बाद उन्होंने शनिवार की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई. करीब 1 घंटे तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम बघेल के बीच छत्तीसगढ़ के मुद्दों पर चर्चा हुई. इसके बाद सीएम भूपेश बघेल ने मीडिया से बातचीत के दौरान पीएम की तारीफ में कहा कि विरले ऐसा उदाहरण देखने को मिलता है कि ऐसी घटना (मां के निधन) के बाद भी कोई सारे कार्यक्रम यथावत करे. कल भी सारे कार्यक्रम किए और आज मुझे सबसे पहले समय दिया.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आगे कहा कि हमने छत्तीसगढ़ के मुद्दों को लेकर पीएम से मिलने का समय मांगा था. शुक्रवार को पीएम की माता जी के निधन के बाद मैंने बैठक आगे करने का अनुरोध किया लेकिन कहा गया कि कार्यक्रम तय अनुसार ही होगा. विरले ऐसा उदाहरण देखने को मिलता है कि ऐसी घटना के बाद भी कोई सारे कार्यक्रम यथावत करे. कल भी सारे कार्यक्रम किए और आज मुझे सबसे पहले समय दिया.

कमलनाथ के बयान का सीएम भूपेश ने किया समर्थन
इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राहुल गांधी को कांग्रेस का पीएम उम्मीदवार बनाने की चर्चा पर कहा  कि भारत जोड़ो यात्रा से राहुल का सच लोगों के सामने आया है. विपक्ष के चेहरे की बात तो नहीं कर सकता लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता के तौर जरूर चाहता हूं कि राहुल को पीएम उम्मीदवार बनाना चाहिए. सीएम बघेल ने यह भी कहा कि हम चाहते थे कि राहुल कांग्रेस अध्यक्ष बनें लेकिन वो अपनी जिद पर अड़े रहे.  

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh: 'भेंट मुलाकात' कार्यक्रम के दौरान एक शख्स की बात पर नाराज हुए CM बघेल, बीजेपी बोली- यह भेंट नहीं 'हेट' मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
Chhatisgarh News: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
छत्तीसगढ: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
Mahtari Vandana Yojana Fraud: खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget