एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: 'भेंट मुलाकात' कार्यक्रम के दौरान एक शख्स की बात पर नाराज हुए CM बघेल, बीजेपी बोली- यह भेंट नहीं 'हेट' मुलाकात

Chhattisgarh News: कार्यक्रम के दौरान युवक ने सवालों से सीएम नाराज हो गए. वहीं बीजेपी ने मामले पर निशाना साधते हुए कहा है कि जनता के प्रश्नों का जवाब देना सीएम की नैतिक और संवैधानिक जिम्मेदारी है.

Chhattisgarh Politics:  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) राज्य में जारी 'भेंट मुलाकात' (Bhet Mulakat) कार्यक्रम के दौरान एक युवक की बात से नाराज हो गए. इसके बाद सीएम बघेल  ने युवक से पूछ लिया कि  क्या  तुम्हारे माता-पिता को कभी मुख्यमंत्री से बात करने का मौका मिला है. वहीं सीएम के व्यवहार पर राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी बीजेपी ने उनकी आलोचना की है और उन पर तानाशाह के रूप में काम करने और लोगों को धमकाने का आरोप लगाया है. सीएम बघेल और उस युवा के बीच की बातचीत का वीडियो वायरल हो गया है.

क्या था पूरा मामला
बेमेतरा जिले में बुधवार को 'भेंट मुकालात' कार्यक्रम हुआ था. कार्यक्रम के दौरान किशन अग्रवाल नामक युवक ने अपना परिचय देते हुए सीएम से कहा कि राज्य में 76 प्रतिशत आरक्षण लागू नहीं किया जाना चाहिए. सामान्य वर्ग के लोगों को क्यों सजा दी जा रही है. आरक्षण जनसंख्या के अनुपात में नहीं होना चाहिए क्योंकि पिछड़ा वर्ग के लोगों के अधिक बच्चे हैं. मैं पिछले तीन सालों से परीक्षा की तैयारी कर रहा हूं.'

सीएम हुए नाराज, कहा- अपने शब्द वापस लो
बाद में अग्रवाल ने कहा कि कार्यक्रम को मुख्यमंत्री ही संबोधित कर रहे हैं, वह भई तीन-चार मिलट के लिए बोलना चाहता है. युवक की इस टिप्पणी पर सीएम ने आपत्ति जताई और किशन अग्रवाल से कहा कि आप पूर्वाग्रह से ग्रसित हैं, जो हाथ उठाता है मैं उसे बोलने का अवसर देता हूं. आप गलत आरोप लगा रहे हैं. आपको अपने शब्द वापस लेने चाहिए. क्या आपके माता-पिता  या चाचा को कभी मुख्यमंत्री से बात करने का मौका मिला.'

सीएम की बात का युवक ने दिया जवाब
जब युवक ने पूछा कि किस तरह का मौका तो सीएम बघेल ने कहा कि क्या उन्हें कभी  (पिछले किसी मुख्यमंत्री के कार्यकाल में) माइक्रोफोन दिया गया है बात करने के लिए, लेकिन जब आपको मौका मिला है तो आप आरोप लगा रहे हैं. इस पर युवक ने कहा, 'सर में आरोप लगा सकता हूं, हर कोई किसी पर भी आरोप लगा सकता है. आप रमन सिंह और पीएम मोदी पर आरोप लगाते हैं.' इसी बीच किसी ने युवक से माइक छीनने की कोशिश की. तब सीएम ने कहा कि उससे माइक मत छीनो, उसे बोलने दो.

बीजेपी ने सीएम पर लगाया तानाशाही करने का आरोप
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव ने मुख्यमंत्री बघेल पर निशाना साधा. साव ने कहा कि जनता के सवालों का जवाब देना सीएम की नैतिक और संवैधानिक जिम्मेदारी है, लेकिन बघेल तानाशाही कर रहे हैं.  साव ने कहा कि यह भेज मुलाकात नहीं बल्कि हेट मुलाकात है.

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh:नए साल के जश्न से पहले सरकार ने जारी की गाइडलाइन, डीजे चलाने का समय केवल इतने बजे तक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू यादव और राबड़ी देवी को फिर से मिली Z सुरक्षा, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
लालू यादव और राबड़ी देवी को फिर से मिली Z सुरक्षा, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालू यादव और राबड़ी देवी को फिर से मिली Z सुरक्षा, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
लालू यादव और राबड़ी देवी को फिर से मिली Z सुरक्षा, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
BAT-BMS ऐप से चलते-चलते कैसे बंद हो सकता है ई-रिक्शा? जानिए एक्सपर्ट ने क्या कहा
BAT-BMS ऐप से चलते-चलते कैसे बंद हो सकता है ई-रिक्शा? जानिए एक्सपर्ट ने क्या कहा
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
Embed widget