एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Politics: कांग्रेस की मीटिंग में कैंडी क्रश खेलते हुए सीएम का वीडियो वायरल, अब भूपेश बघेल ने किया पलटवार

कैंडी क्रश खेलते हुए वीडियो वायरल होने के बाद सीएम भूपेश बघेल ने प्रतिक्रिया दी है. सीएम ने कहा कि पहले भाजपा को ऐतराज़ था कि मैं गेड़ी क्यों चढ़ता हूं, भौंरा क्यों चलाता हूं.

Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह कैंडी क्रश खेलते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि जब कांग्रेस की अहम बैठक चल रही थी तब सीएम मोबाइल में गेम खेल रहे थे. भारतीय जनता पार्टी ने इसको लेकर सीएम और कांग्रेस, दोनों पर निशाना साधा.

अब सीएम ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट कर जवाब दिया है. सीएम ने ट्वीट कर बताया है कि उन्होंने कैंडी क्रश में 4400 लेवल पर है. सीएम ने लिखा- पहले भाजपा को ऐतराज़ था कि मैं गेड़ी क्यों चढ़ता हूं, भौंरा क्यों चलाता हूं, गिल्ली डंडा क्यों खेलता हूं, प्रदेश में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक क्यों हो रहे हैं?

उन्होंने लिखा- कल एक बैठक से पहले फ़ोटो मिल गई जिसमें मैं कैंडी क्रश खेल रहा हूं. अब भाजपा को उस पर ऐतराज़ है. दरअसल उनको मेरे होने पर ही ऐतराज़ है. पर यह तो छत्तीसगढ़ के लोग हैं जो तय करते हैं कि कौन रहेगा कौन नहीं रहेगा.

WATCH: कांग्रेस की अहम बैठक में कैंडी क्रश खेलते हुए दिखे सीएम, वीडियो वायरल, BJP ने कसा तंज

सीएम ने लिखा- मैं गेड़ी भी चढूंगा, गिल्ली डंडा भी खेलूंगा. कैंडी क्रश भी मेरा फेवरेट है. ठीक ठाक लेवल पार कर लिया हूँ, वो भी जारी रहेगा. बाकि छत्तीसगढ़ को पता है कि किसे आशीर्वाद देना है.

बैठक में टी एस सिंहदेव के इंतजार के समय बघेल खेल रहे थे कैंडी क्रश 
आपको बता दें कि मंगलवार को रायपुर में प्रत्याशी चयन को लेकर पहले कांग्रेस प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हुई इसके बाद रात में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी बैठक की बैठक हुई है. ये वीडियो स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक शुरू होने से पहले का है. बैठक में कमेटी के सदस्य डिप्टी सीएम टी एस सिंहदेव का इंतजार हो रहा था. इसी बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कैंडी क्रश खेलने लगे. इसी वक्त बैठकी रूम में कांग्रेस के ही पदाधिकारियों ने बैठक का वीडियो और फोटो खींचने लगे. संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला भी फोटो खींचते हुए नजर आ रहे है. लेकिन को वीडियो वायरल हुई इसे किसने बनाया इसका अबतक खुलासा नहीं हुआ है. अब इसी तस्वीर के सहारे बीजेपी सीएम भूपेश बघेल की गंभीरता पर सोशल मीडिया में सवाल उठा रही है.

बीजेपी ने कहा कितनी भी माथा-पच्ची कर लें सरकार तो आनी नहीं है इस लिए कैंडी क्रश खेल रहे
बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ये तस्वीर ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी निश्चिंत हैं, उन्हें पता है कि कितनी भी माथा-पच्ची कर लें सरकार तो आनी नहीं है. शायद इसीलिए कांग्रेस के प्रत्याशी चयन से संबंधित बैठक में ध्यान देने के बजाय उन्होंने CANDY CRUSH खेलना उचित समझा.इसके साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने भी सीएम भूपेश बघेल और प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा पर तंज कसते हुए मैं अपन Candy Crush "सगा" संग पिट्टुल-भौंरा खेलत रेहेंव :मुखिया जी. वो "सगा" नहीं Candy Crush "SAGA' है भूपेश जी,अगले 5 साल पाटन में ये ही खेलना है "तैयार रहिए" :मैडम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget