एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: स्वतंत्रता दिवस के लिए गाइडलाइंस जारी, रायपुर के इस ग्राउंड में तिरंगा फहराएंगे CM बघेल

Independence Day 2023: स्वतंत्रता दिवस से जुड़े कार्यक्रमों को लेकर छत्तीसगढ़ में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. इसको लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों को व्यवस्था करने के दिशानिर्देश जारी किए गए हैं.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के अवसर पर राजधानी रायपुर( Raipur) सहित जिला मुख्यालयों, नगरीय निकायों से लेकर विकासखण्ड और ग्राम स्तर तक समारोह का आयोजन होगा. इसके लिए शासन और प्रशासन के स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. साथ ही सरकार ने आयोजन को लेकर दिशानिर्देश भी जारी किए हैं. 

राजधानी रायपुर में स्वतंत्रता दिवस का समारोह पुलिस परेड ग्राउंड में सुबह 9 बजे से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार समय पर आयोजित किया जाएगा. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे. इस मौके पर वह प्रदेश की जनता के नाम संदेश देंगे. इस मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा दिए जाने वाले पुरस्कार और पदकों का वितरण भी किया जाएगा.

छत्तीसगढ़ शासन ने जारी किया यह दिशानिर्देश
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा शासन के सभी विभागों के प्रमुखों, अध्यक्ष राजस्व मंडल (बिलासपुर), विभाग अध्यक्षों, आवासीय आयुक्त छत्तीसगढ़ भवन (नई दिल्ली), संभाग आयुक्तों, कलेक्टरों और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिशानिर्देश जारी किए गए हैं. शासन के निर्देश में कहा गया है कि जिला मुख्यालयों में निर्धारित मंत्रियों और मुख्य अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा और  परेड की सलामी ली जाएगी. इसके साथ ही वे मुख्यमंत्री का संदेश भी पढ़ेंगे. 

सभी शासकीय और सार्वजनिक भवनों पर फहराया जाएगा राष्ट्रीय ध्वज
स्वतंत्रता दिवस पर सभी शासकीय और सार्वजनिक भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सभी शासकीय, सार्वजनिक भवनों, राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर रोशनी की जाएगी. इसी तरह निजी संस्थाओं से भी अपील की जाएगी कि वे अपने भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएं और रात में भवनों पर रोशनी की व्यवस्था करें. विभागों में अधिकारी और कर्मचारी एक साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन करेंगे. वहीं, ध्वजारोहण के बाद सामूहिक रूप से राष्ट्र गान (जन-गण-मन) गाया जाएगा. यूनिवर्सिटी, कॉलेजी और स्कूल में भी ध्वाजरोहण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh Berojgari Bhatta: सीएम बघेल आज जारी करेंगे बेरोजगारी भत्ते की चौथी किस्‍त, युवाओं के खाते में 31.71 करोड़ करेंगे ट्रांसफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
Durg News: तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
तंत्र-मंत्र और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 85 लाख की ठगी, इंदौर से आरोपी गिरफ्तार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
500% टैरिफ लगाने से बर्बाद करने की धमकी तक, ट्रंप के करीबी लिंडसे ने कब-कब भारत के खिलाफ उगला जहर
500% टैरिफ लगाने से बर्बाद करने की धमकी तक, ट्रंप के करीबी लिंडसे ने कब-कब भारत के खिलाफ उगला जहर
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
जर्मनी से आई बेटी ने मां को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट, फूट-फूटकर रोने लगी मां- वीडियो वायरल
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Embed widget