एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: मनवा कुर्मी समाज के 77वें अधिवेशन में पहुंचे सीएम बघेल, सुनाया PM के साथ मुलाकात का ये दिलचस्प किस्सा

Durg News: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पूरे प्रदेश में सामाजिक सम्मेलन हो रहे हैं. इनमें सामाजिक कार्य के लिए भूमि और भवन की मांग होती रहती है. समाज के बढ़िया संचालन के लिए यह जरूरी है.

77th Manwa Kurmi Samaj Convention: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupeh Baghel) ने छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) मनवा कुर्मी समाज के 77वें अधिवेशन में लोगों को संबोधित करते हुए एबीपी न्यूज के खास कार्यक्रम जनता जिंदाबाद में होली के दिन फाग गीत गाने को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से हुई चर्चा को साझा किया. साथ ही उन्होंने कहा कि अब छत्तीसगढ़ की चर्चा पूरे देश मे सांस्कृतिक विशिष्टाओं को लेकर होती है.

सीएम बघेल ने "पहले छत्तीसगढ़ की पहचान नक्सलवाद को लेकर थी. अब देश में छत्तीसगढ़ की बात होती है तो सांस्कृतिक विशिष्टताओं को लेकर होती है. प्रधानमंत्री मोदी से दिल्ली में मुलाकात हुई. उन्होंने मुझसे यहां होली के मौके पर गाये जाने वाले फाग के बारे में पूछा. उन्हें मैनें फाग गीत सुनाए. छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति पर चर्चा हुई." मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले के पाटन में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज के 77वें दो दिवसीय महा अधिवेशन के अवसर पर अपने सम्बोधन में कही.

सीएम बघेल ने कहा- सामाजिक कार्य के लिए भवन बहुत जरूरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में सामाजिक सम्मेलन हो रहे हैं. इनमें सामाजिक कार्य के लिए भूमि और भवन की मांग होती रहती है. समाज के बढ़िया संचालन के लिए यह जरूरी है. हमने पूरे भेंट मुलाकात अभियान के दौरान समाजिकजनों  को जमीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं. सामाजिक भवनों को यह भूमि रियायती दर में उपलब्ध कराई जा रही है. जहां जमीन है वहां भवन के लिए राशि दी जा रही है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा काम किया है. आज शिक्षित होना आवश्यक है. साथ ही प्रतिस्पर्धा में टिके रहने के लिए शिक्षा की ठोस व्यवस्था और गुणवत्तापूर्ण व्यवस्था आवश्यक है. उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने अच्छी अंग्रेजी जरूरी है. इसके लिए हमने स्वामी आत्मानंद स्कूल आरम्भ किए. इस बार इंग्लिश मीडियम स्कूल के लिए 800 करोड़ रुपये रखे गये हैं. ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को भी अब अंग्रेजी शिक्षा का लाभ मिल रहा है.

सुनाया प्रधानमंत्री से मुलाकात का किस्सा

पाटन में कुर्मी समाज के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने समाजिकजनों को अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से हुई मुलाकात के बारे में बताया. मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री ने पूछा कि मैंने सुना है कि आप फाग गीत बहुत अच्छा गाते हैं और सुनाने को कहा. फिर मैंने उन्हें फाग गीत सुनाए. उन्होंने खुशी जाहिर की. पहले छत्तीसगढ़ की देश में पहचान नक्सलवाद को लेकर थी, अब बात छत्तीसगढ़ी संस्कृति की होती है.

आपको बता दें कि होली पर्व के दिन एबीपी न्यूज का खास कार्यक्रम जनता जिंदाबाद में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लगातार चार फाग गीत गाए थे. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एबीपी न्यूज़ में चल रहे सीएम बघेल के फाग गीत को देखा और सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात करने के बाद सीएम बघेल के फाग गीत गाने की तारीफ भी की.

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल से ग्रामीण परिवारों का शुरू होगा सर्वे, CM बघेल ने मुख्य सचिव को दिया निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget