एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज करेंगे दो नए जिलों की शुरुआत, क्या-क्या है नए जिलों में

Raipur News: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सबसे सबसे पहले 'मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर' जिले की शुरुआत करेंगे. इसके बाद सक्ति जिले का शुभारंभ होगा. मुख्यमंत्री इन दोनों ही नए जिलों में रोड शो भी करेंगे.

रायपुर: छत्तीसगढ़ (Chhattishgarh)के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) आज राज्य में दो नए जिलों की शुरुआत करेंगे. इससे प्रदेश के जिलों की संख्या 33 हो जाएगी. सरकार ने इससे पहले इसी महीने तीन नए जिले और बनाए थे. मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर प्रदेश का 32वां और सक्ती प्रदेश का 33वां जिला होगा. मुख्यमंत्री बघेल इन जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक कार्यालय का उद्घाटन भी करेंगे.इससे पहले भूपेश बघेल की सरकार ने दो सितंबर को 'मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी' जिला बनाया था. वहीं 'सारंगढ़-बिलाईगढ़' और 'खैरागढ़-छुईखदान-गंडई' जिला तीन सितंबर को गठित किया गया था. इन नए जिलों के बन जाने से इन इलाकों का विकास होने की उम्मीद जताई जा रही है. 

विकास कार्यों की होगी शुरुआत

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सबसे सबसे पहले 'मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर' जिले की शुरुआत करेंगे. इसके बाद सक्ति जिले का शुभारंभ होगा. मुख्यमंत्री इन दोनों ही नए जिलों में रोड शो भी करेंगे.इसके साथ ही मुख्यमंत्री इन जिलों के लिए करीब 354 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे.

नए जिलों में क्या-क्या है

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले को कोरिया जिले से अलग कर और सक्ती को जांजगीर-चांपा से काटकर नया जिला बना जा रहा है.मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर सरगुजा संभाग में आएगा. इस जिले में तीन अनुभाग-मनेंद्रगढ़, भरतपुर और खड़गवां हैं. इसमें मनेंद्रगढ़, केल्हारी, भरतपुर, खड़गवां, चिरमिरी और कोटाडोल तहसीलें आएंगी. इनके अलावा मनेंद्रगढ़, खड़गवां, भरतपुर जनपद पंचायत होंगे. इस जिले में नगर पालिका निगम चिरमिरी, नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़, नगर पंचायत झगराखांड़, नगर पंचायत खोंगापानी और नगर पंचायत नई लेदरी नाम के नगरीय निकाय होंगे. इस नए जिले में 376 गांव होंगे. इस जिले में अमृतधारा जलप्रपात, सिद्धबाबा मंदिर (मनेंद्रगढ़) सीतामढ़ी-हरचौका(रामवनगमन पर्यटन परिपथ) भरतपुर, रमदहा जलप्रपात जैसे पर्यटन स्थल हैं. 

सक्ती जिले में क्या-क्या है

वहीं सक्ती जिला बिलासपुर संभाग में आएगा. इस जिले में सक्ती, मालखरौदा, जैजैपुर और डभरा समेत पांच तहसीलें और 465 गांव होंगे. इसमें से दो वीरान गांव हैं. सक्ती जिले में 319 ग्राम पंचायतें और छह नगरीय निकाय हैं. सक्ती जिले में चंद्रपुर का चंद्रहासिनी माता मंदिर,अड़भार का अष्टभुजी माता मंदिर,रेनखोल, दमऊदरहा जैसे पर्यटन स्थल हैं. 

ये भी पढ़े

Bastar News: रसोइया कर्मचारी संघ की हड़ताल, बस्तर में बच्चों को नहीं मिल रहा मिड-डे मील

Income Tax Raid: अंबिकापुर और जगदलपुर के खनिज विभाग अधिकारी के घर IT का छापा, जब्त किए कई दस्तावेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget