एक्सप्लोरर

Chaitra Navratri 2022: बस्तर में है इस देवी का प्रसिद्ध मंदिर, यहां गिरा था माता सती का दांत...जानें- पूरी कहानी

Bastar News: दंतेवाड़ा में स्थित माता दंतेश्वरी के मंदिर में चैत्र नवरात्रि के मौके पर विशेष पूजा की गई. 2 साल में पहली बार मंदिर में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओ की भीड़ दिखी.

Chhattisgarh Chaitra Navratri Danteshwari Temple: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बस्तर (Bastar) में भी चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) की धूम दिख रही है. संभाग के सभी जिलों के देवी मंदिरों में सुबह से ही दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ है. वहीं, 52 शक्तिपीठों में से एक दंतेवाड़ा जिले में स्थित माता दंतेश्वरी के मंदिर में आज चैत्र नवरात्रि के मौके पर विशेष पूजा अर्चना की गई है. कोरोना काल के खत्म होने के बाद 2 साल में पहली बार मंदिर में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओ की भीड़ दिखी. नवरात्रि के मौके पर कुल 5051 मनोकामना दीप श्रद्धालुओं की तरफ से जलाए गए हैं, इसके अलावा बस्तर जिले के जगदलपुर शहर में स्थित दंतेश्वरी मंदिर (Danteshwari Temple) में भी श्रद्धालुओं की लाइन लगी हुई है. दंतेश्वरी माता को बस्तर की आराध्य देवी कहा जाता है, यही वजह है कि चैत्र और शारदीय नवरात्रि के दौरान सिर्फ बस्तर संभाग से नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य तेलंगाना, महाराष्ट्र ,उड़ीसा से भी बड़ी संख्या में यहां श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं.

माता का गिरा था दांत
दंतेवाड़ा में स्थित दंतेश्वरी मंदिर के प्रधान पुजारी ने बताया कि ये मंदिर सैकड़ों साल पुराना है और रियासत काल से इस मंदिर का काफी महत्व है. ऐसी भी मान्यता है कि माता सति का एक दांत दंतेवाड़ा में गिरा था, इसलिए इस जगह का नाम दंतेवाड़ा हुआ और इस मंदिर को दंतेश्वरी मंदिर के नाम से जाना जाता है. ये मंदिर 52 शक्तिपीठों में से एक है, शारदीय नवरात्रि के दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए यहां पहुंचते हैं. वहीं, चैत्र नवरात्रि के मौके पर भी इस साल सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं.


Chaitra Navratri 2022: बस्तर में है इस देवी का प्रसिद्ध मंदिर, यहां गिरा था माता सती का दांत...जानें- पूरी कहानी

देवी मंदिरों में लगी है भीड़
दंतेवाड़ा के दंतेश्वरी मंदिर के अलावा बस्तर के जगदलपुर शहर में मौजूद दंतेश्वरी मंदिर, गिरौला गांव में स्थित हिंगलाजिन माता मंदिर, मावली माता मंदिर और शीतला माता मंदिर में चैत्र नवरात्रि के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं. इस साल जगदलपुर के दंतेश्वरी मंदिर में देश और विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन मनोकामना दीप जलाए हैं. वहीं, नवरात्रि के पहले दिन से 9 दिनों तक इन देवी मंदिरों में बस्तर के रीति रिवाज से विशेष पूजा अर्चना की जाती है, साथ ही 9 दिनों तक बस्तर के अलावा दूसरे राज्यों से भी श्रद्धालु यहां पहुंच देवी के दर्शन करते हैं और अपनी-अपनी मनोकामनाएं मांगते हैं.

ये भी पढ़ें: 

Chhattisgarh News: सीएम भूपेश बघेल दो दिन के बस्तर प्रवास पर, जानें किन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Chhattisgarh: 20 घंटे बाद भी डैम में डूबी लड़कियों का नहीं मिला सुराग, नाव पलटने से हुआ था हादसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget