एक्सप्लोरर

Raipur News: 16 जनवरी को रायपुर आएगी केंद्रीय संसदीय समिति की टीम, जानिए इस दौरे में क्या रहेगा खास

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में 16 जनवरी को एक दिवसीय दौरे के लिए केंद्रीय संसदीय समिति की टीम आ रही है. इस दौरान टीम एम्स के प्रबंधन के साथ चर्चा करेगी और पुलिस बल के अधिकारियों से भी मुलाकात करेगी.

Raipur: छत्तीसगढ़ में 16 जनवरी को केंद्रीय संसदीय समिति की टीम एक दिवसी दौरे पर आ रही है. अपने दौरे के दौरान यह टीम छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों के सामाजिक और शैक्षणिक स्थिति के बारे में जानकारी लेगी. इसके अलावा टीम छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव और अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी. साथ ही एम्स के प्रबंधन के साथ चर्चा करेगी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारियों से भी मुलाकात करेगी.

31 सदस्यीय टीम करेंगी रायपुर का दौरा
केंद्रीय संसदीय समिति छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों के सामाजिक और शैक्षणिक स्थिति का अध्ययन करने के लिए 16 जनवरी को एक दिन के दौरे पर रायपुर आ रही हैं. डॉ. कीर्ति प्रेमजीभाई सोलंकी की अध्यक्षता में 31 सदस्यीय संसदीय दल की छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक होगी. इसके अलावा संसदीय दल विभिन्न संस्थानों के साथ बैठक कर अनुसूचित जाति और जनजाति के प्रतिनिधित्व और उनके लिए किए गए अन्य कल्याणकारी उपायों के संबंध में चर्चा करेगा.

एम्स प्रबंधन और पुलिस बल के अधिकारियों से मुलाकात
संसदीय दल 16 जनवरी को सुबह 9.30 बजे से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर के प्रबंधन के साथ चर्चा होगी. इसके बाद महानिदेशक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के साथ सुबह 10 बजे से चर्चा होगी. संसदीय दल द्वारा राज्य सरकार के मुख्य सचिव और अधिकारियों के साथ सुबह 10.45 बजे से अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति और समाजकल्याण और जनजाति विभाग द्वारा किए गए कल्याणकारी उपायों के संबंध में चर्चा की जाएगी. 

यहां भी दौरा करेगी केंद्रीय संसदीय दल की टीम
संसदीय दल की दोपहर 12.15 बजे कोल इंडिया लिमिटेड और साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के अनुसूचित जाति और जनजाति कर्मचारियों, एसोसिएशन के साथ बैठक होगी और दोपहर 12.30 बजे से प्रबंधन के साथ चर्चा होगी. संसदीय दल दोपहर 2.30 बजे से स्थानीय प्रशासन, समाजकल्याण, आदिवासी विभाग के साथ बैठक के बाद उनकी सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक स्थितियों तथा अन्य कल्याणकारी योजनाओं को देखने के लिए रायपुर के पास स्थित अनुसूचित जाति और जनजाति गांव का दौरा करेगा.

ये भी पढ़े: Ind Vs NZ Match: रायपुर में खेला जाएगा India और New Zealand का दूसरा वन-डे, इस तरह से कर सकते हैं टिकट बुकिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget