एक्सप्लोरर

Bastar News: ब्याज पर रुपये देने वाले व्यापारी की घर में मिली लाश, पांच दिनों से था लापता

Bastar Crime News: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर में एक व्यापारी पांच दिनों से लापता था. पुलिस व्यापारी की तलाश कर रही थी. पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर में एक कारोबारी की संदिग्ध हालत में लाश मिली है. बताया जा रहा है कि व्यापारी गेवरचंद खत्री लोगों को ब्याज में रुपए दिया करता था. व्यापारी पिछले 5 दिन से लापता था. पुलिस ने जब तलाश की तो व्यापारी के घर के एक कमरे में व्यापारी की लाश मिली. मृत व्यापारी के हाथ और पैर कपड़ों से बंधे हुए थे और गले में भी कपड़े का फंदा था. ऐसे में पुलिस ने व्यापारी की हत्या की आशंका जताई है. 

वही कमरे से बहीखाता और अहम दस्तावेज भी गायब हैं, फिलहाल पुलिस घर में लगे सीसीटीवी की मदद से हत्यारों का पता लगाने में जुटी हुई हैं. बताया जा रहा है कि इस घटना के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था और गेट से लेकर पूरे घर में ताला लगा हुआ था. गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद लगातार तलाश करने पर भी व्यापारी का कुछ पता नहीं चल रहा था. जिसके बाद पुलिस घर का ताला तोड़ा. जिसके बाद व्यापारी के कमरे से उसकी लाश पुलिस ने बरामद हुई. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इस मामले की जांच में जुट गई है.

पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
बस्तर एएसपी निवेदिता पॉल ने बताया कि कुम्हारपारा के रहने वाले 65 वर्षीय गेवरचंद खत्री पेशे से व्यापारी थे और ब्याज देते थे. बीते बुधवार को गेवरचंद खत्री के परिवार वालों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई थी. जिसके बाद पुलिस बीते 4 दिनों से लापता व्यापारी की तलाश में जुटी हुई थी. वहीं परिवार वालों से भी पूछताछ की गई. परिजनों ने बताया कि उनके घर में ताला लगा हुआ था. ऐसे में घर वालों ने भी उनके बाहर रहने की आशंका जताई. जिसके बाद शनिवार को परिवारवालो की मौजूदगी में घर का ताला तोड़ा गया और व्यापारी के कमरे में भी लगा ताला तोड़ा गया. कमरे के अंदर संदिग्ध हालत में व्यापारी की लाश मिली. 

क्या कहा एसपी ने?
एएसपी ने बताया कि व्यापारी के हाथ और पैर कपड़े से बंधे हुए थे. साथ ही गले में भी कपड़ा बंधा हुआ था. ऐसे में प्रारंभिक जांच में अंदाजा लगाया जा रहा है कि व्यापारी की गला घोंटकर हत्या की गई है. वहीं उनके कमरे से बहीखाता और हिसाब किताब के अन्य दस्तावेज भी गायब है. इधर मौके पर फॉरेंसिक टीम की भी मदद ली गई और टीम ने बारीकी से पूरे घर की जांच की. एएसपी ने बताया कि घरवालों से मिली जानकारी के मुताबिक कई महीनों से वह ब्याज में रुपये रहे थे. पुलिस इस एंगल से भी घटना की जांच कर रही है. फिलहाल हत्या की आशंका जताते हुए इस पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है. वहीं  घर में लगे सीसीटीवी के फुटेज भी पुलिस खंगाल रही है. इधर मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी को जल्द पकड़ा जाएगा.

Chhattisgarh News: नक्सलियों से निपटने को नए साल में छत्तीसगढ़ पुलिस का होगा ये एक्शन प्लान, लॉन्च होंगे नक्सल ऑपरेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget