एक्सप्लोरर

Dantewada News: अंधविश्वास ने ली दंपती की जान, जादू-टोना के शक में 4 लोगों ने गला घोंटकर मारा

छत्तीसगढ़ के देंतेवाड़ा में जादू टोना के ने फिर एक दंपति की जान ले ली है. इस घटना को चार आरोपियों ने मिलकर अंजाम दिया है. पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बस्तर के ग्रामीण अंचलों में आज भी अंधविश्वास और अशिक्षा लोगों की एक दूसरे की जान की दुश्मन बनी हुई है. जादू-टोना के शक में ग्रामीण एक दूसरे की हत्या कर रहे हैं. दंतेवाड़ा जिले में भी जादू-टोना के शक में 4 लोगों ने मिलकर एक दंपति की हत्या कर दी है. सभी चार आरोपी देर रात दंपति के घर में घुसे और पहले बुरी तरह से उनकी पिटाई की. जिसके बाद गला घोंटकर दोनों की हत्या कर दी.

आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
इस घटना को अंजाम देने के बाद चारों आरोपी फरार हो गए थे. जिसके बाद पुलिस ने इनकी पतासाजी कर घटना के कुछ ही घंटों बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इन आरोपियों में एक ही परिवार के 3 लोग शामिल हैं, जबकि एक गांव का ही ग्रामीण है. फिलहाल चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया गया है. वही जादू-टोना के शक में एक बार फिर 2 निर्दोष ग्रामीण मौत की बलि चढ़ गए हैं.

Income Tax Raid: छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग ने 10 से अधिक ठिकानों पर की छापेमारी, जानिए क्या है वजह

घर में घुसकर पति पत्नी की कर दी हत्या
मामला दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के जबेली गांव का है. यहां रहने वाले एक दंपति पर कुछ ग्रामीणों को जादू टोना का शक था. इसको लेकर दंपति से आरोपियों का  विवाद भी हुआ था. कुछ दिनों से ग्रामीण इन दोनों की रेकी कर रहे थे और एक दिन मौका पाकर अचानक रात में स्कूल पारा में रहने वाले ग्रामीण भीमा करटामी के घर में गांव के चार ग्रामीण घुसे और उसकी लात घूंसों से पिटाई कर दी. इस दौरान भीमा करटामी की पत्नी नंदे करटामी उसे बचाने आई लेकिन चारों आरोपियों ने महिला को भी नहीं बक्शा और जादू टोना करते हो कहकर उसकी भी जमकर पिटाई कर दी और उन्हें मार मार कर अधमरा कर दिया और जिसके बाद दोनों की गला घोंटकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद सभी चारों आरोपी फरार हो गए. वारदात के कुछ देर बाद आसपास के ग्रामीणों ने घर मे देखा तो पति पत्नी की लाश पड़ी हुई थी, जिसकी सूचना  ग्रामीणो ने पुलिस को दी.

एक ही परिवार के 3 सदस्य निकले आरोपी
इधर पुलिस ने मामला दर्ज कर जब छानबीन करनी शुरू की तो पता चला कि, गांव के एक परिवार के साथ कुछ दिन पहले जादू टोना के शक पर ही इनका विवाद हुआ था. पुलिस ने शक के आधार पर उसी परिवार के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. जिन्होंने हत्या करने की बात कबूल की. हत्या में शामिल देवा कोर्राम, लखमा कोर्राम और लिंगा कोर्राम और एक अन्य ग्रामीण सुक्का कोर्राम भी शामिल था. पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है. जिन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है.

Chhattisgarh News: जेपी नड्डा के छत्तीसगढ़ दौरे के लिए बीजेपी की बड़ी तैयारी, रोड शो में होगी फूलों की बारिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
यूपी चुनाव 2027 से पहले RLD को बड़ा झटका, जयंत चौधरी के करीबी ने छोड़ी पार्टी
यूपी चुनाव 2027 से पहले RLD को बड़ा झटका, जयंत चौधरी के करीबी ने छोड़ी पार्टी
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
Embed widget