एक्सप्लोरर

Surajpur: बीजेपी के निशाने पर छत्तीसगढ़ सरकार, बृजमोहन अग्रवाल ने की स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के इस्तीफे की मांग

Chhattisgarh Politics: सूरजपुर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री और बीजेपी विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की इस्तीफे की मांग है.

Surajpur Latest News: छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं पर बदहाली का आरोप लगाते हुए विपक्षी पार्टी बीजेपी ने जमकर निशाना साधा है. छत्तीसगढ़ के दूरस्थ अंचल में आज भी स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है. बेहतर सड़क की सुविधा नहीं होने की वजह ग्रामीण अंचल के बीमार पीड़ितों को खाट पर ढोकर एंबुलेंस तक पहुंचाने की खबरें आती रहती है. कई दफा ऐसा भी देखने में आया है कि सही समय पर इलाज नहीं मिलने से मरीज ने दम तोड़ दिया है.

ऐसे में विपक्षी दल बीजेपी ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर हमला बोला है. बीजेपी ने स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से इस्तीफे की मांग की है. सूरजपुर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री और बीजेपी विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने ऐसे ही मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना साधा है.

 सूरजपुर दौरे पर पहुंचे बीजेपी नेता बृजमोहन अग्रवाल, कहा- स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर साधा निशाना

बीजेपी के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल सूरजपुर दौरे पर रहे. इस दौरान उन्होंने प्रदेश की बिगड़ी स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरगुजा में ही मरीजों खाट पर ले जाने की स्थिति नहीं है. पूरे छत्तीसगढ़ में यही हालत है. उन्होंने हाल ही में अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक ही दिन में 4 नवजात बच्चों की मौत का जिक्र किया. उन्होंने आगे कहा कि बस्तर में इलाज नहीं होने की वजह से एक साथ आदिवासी समाज के 38 लोगों की मौत जाती है.

सुपेबेड़ा में अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. वहां आज से चार साल पहले स्वयं स्वास्थ्य मंत्री गए थे. अगर वहां सरकार चार में भी साफ पेयजल की व्यवस्था नहीं करवा पाती है, इलाज नहीं करवा सकती. तो इनको पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है.

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में अब आगामी चुनाव को लेकर बीजेपी  ने तैयारी शुरू कर दी है. जिलों में जाकर अपने कार्यकर्ताओं, जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुनने के साथ ही केंद्र की मोदी सरकार के योजनाओं का गुणगान कर रही है.

इन कार्यक्रमों में बीजेपी  नेता हर तरह से प्रदेश की कांग्रेस सरकार को फेल बताकर एक बार फिर बीजेपी  के सत्ता में लौटने का दम भर रहे है. पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने वर्तमान में सरगुजा संभाग का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने सरगुजा, बलरामपुर और सूरजपुर में बीजेपी  पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की.

इसे भी पढ़ें:

Chhattisgarh News: सीएम बघेल का एलान- छत्तीसगढ़ में खोले जाएंगे नए मेडिकल कॉलेज, आईटीआई को लेकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget