एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: बीजेपी की प्रदेश प्रभारी चार दिवसीय दौरे पर बस्तर पहुंचीं, 2023 के चुनाव को लेकर दिया ये बयान

बीजेपी प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी आज अपने चार दिवसीय दौरे पर बस्तर पहुंची हैं. इस दौरान उन्होंने विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिली बंपर जीत का जिक्र करते हुए बयान दिया है.

छत्‍तीसगढ़ बीजेपी की प्रदेश प्रभारी डी.पुरंदेश्वरी महीने भर के अंतराल में दूसरी बार बस्तर के दौरे पर पहुंची हैं, सोमवार को 4 दिवसीय दौरे पर बस्तर पहुंचीं प्रदेश प्रभारी का बीजेपी के स्थानीय बड़े नेताओं ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया.

इस दौरान डी.पुरंदेश्वरी ने चार राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को मिली जीत का जिक्र करते हुए कहा कि चार राज्यों में मिली जीत से छत्तीसगढ़ में कार्यकर्ता उत्साहित हैं और 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में इसका असर देखने को मिलेगा.

Chhattishgarh News: छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग की दबिश,जानिए किन जिलों में पड़ा है आयकर का छापा

चार जिलों में लेंगी कार्यसमिति की बैठक 

छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने के बाद से डी. पुरंदेश्वरी का यह तीसरा बस्तर दौरा है. इससे पहले साल 2021 में  31 अगस्त से 3 सितंबर तक यहां आयोजित बीजेपी के प्रदेश स्तरीय चिंतन शिविर में वह शामिल हुई थी, जिसके 6 महीने बाद डी. पुरंदेश्वरी इस साल मार्च महीने के शुरुआत में बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा, कोंडागांव और कांकेर जिले का दौरा कर कार्यकर्ताओं और बीजेपी के पदाधिकारियों की बैठक ली थी.

सोमवार को 4 दिवसीय बस्तर प्रवास पहुंचीं पुरंदेश्वरी सुकमा जिले के लिए रवाना हो गईं, वहीं 15 मार्च को जगदलपुर के बीजेपी कार्यालय में नारायणपुर विधानसभा सहित बस्तर जिले के तीन बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट विधानसभा के पदाधिकारियों की बैठक अलग अलग लेंगी, और 16 मार्च को बीजापुर जिले के कार्यसमिति बैठक में डी पुरंदेश्वरी हिस्सा लेंगी.

पुरंदेश्वरी के इस विधानसभा वार बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, बताया जा रहा है कि इस बैठक में कार्यकर्ताओं में चुनावी बिगुल फूंकने के साथ संगठन में बीजेपीके कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच चल रहे मतभेद को भी दूर करने का प्रयास प्रदेश प्रभारी पुरंदेश्वरी के द्वारा किया जाएगा.

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी

सुकमा जिले के दौरे में जाने से पहले पुरंदेश्वरी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि जिस तरह से 4 राज्यों के परिणाम सामने आए हैं, इसका फायदा छत्तीसगढ़ में आगामी दिनों में होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिलेगा और अभी से बीजेपी के कार्यकर्ताओं में चुनावी बिगुल फूंकने का काम किया जाएगा.

पुरंदेश्वरी ने कहा कि इस कार्यसमिति की बैठक के बाद एक-एक कार्यकर्ता राज्य सरकार की विफलताओं को जनता को बताएंगे और बूथ स्तर पर चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी जाएगी.

इसे भी पढ़ें:

Chhattisgarh News: कोरबा पुलिस की अनूठी पहल, राजकीय गीत “अरपा पैरी के धार” के साथ होगी ड्यूटी की शुरुआत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: मंत्री केदार कश्यप के काफिले का एक्सीडेंट, बाल- बाल बची जान, 5 घायल
छत्तीसगढ़: मंत्री केदार कश्यप के काफिले का एक्सीडेंट, बाल- बाल बची जान, 5 घायल
CM साय का ग्लोबल मंच से संदेश, छत्तीसगढ़ में 8 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव
CM साय का ग्लोबल मंच से संदेश, छत्तीसगढ़ में 8 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव
रायपुर: नकली नोट को असली बनाने का झांसा देने वाली गैंग का पर्दाफाश, 4 करोड़ कैश बरामद
रायपुर: नकली नोट को असली बनाने का झांसा देने वाली गैंग का पर्दाफाश, 4 करोड़ कैश बरामद
बिलासपुर: महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी, अब होगी रिकवरी
बिलासपुर: महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी, अब होगी रिकवरी

वीडियोज

कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण
Picnic बनी मुसीबत! नदी के बीच फंसे युवक-युवतियां

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
छतरपुर: महिला ने किया इनकार तो सनकी आशिक ने बच्चों को किया किडनैप, कुएं में मिले शव
छतरपुर: महिला ने किया इनकार तो सनकी आशिक ने बच्चों को किया किडनैप, कुएं में मिले शव
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
Embed widget