एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: बघेल सरकार के खिलाफ लाया गया अविस्वास प्रस्ताव विधानसभा में गिरा, सत्ता पक्ष और विपक्ष में हुई जोरदार बहस

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में विधानसभा के मानसून सत्र में विपक्ष की ओर से लाया गया अविवास प्रस्ताव गिर गया. इस बीच कई मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में जोरदार बहस हुई.

Chhattisgarh Vidhansabha Mansoon Season: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मॉनसून सत्र (Mansoon Season) में विपक्ष की तरफ से लया गया अविश्वास प्रस्ताव (No-Confidence Motion) गिर गया. विधानसभा में ध्वनिमत से विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया. बीजेपी (BJP) ने अपने अविश्वास प्रस्ताव में सरकार पर 109 आरोप लगाए थे, लेकिन जब सीएम भूपेश बघेल ( Bhupesh Baghel) ने उसके आरोपों पर जवाब देना शुरू किया तो बीजेपी ने वॉक आउट कर दिया. 

इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव अस्वीकृत करते हुए विधानसभा की कार्यवाही को अनिश्चितकालीन के लिए स्थगित कर दिया. दरअसल, 18 जुलाई से 21 जुलाई तक विधानसभा की कार्यवाही चली. सत्र के आखिरी दिन शुक्रवार को विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई. जो देर रात अविश्वास प्रस्ताव किरने के साथ समाप्त हुई. विपक्ष दूसरी बार भूपेश बघेल सरकार पर अविश्वास प्रस्ताव लाया था, लेकिन विधानसभा में कांग्रेस 72 विधायकों की बहुमत के साथ खड़ी थी. इसलिए आसानी से विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव गिर गया.

सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जोरदार बहस
वहीं इस बीच सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जोरदार बहस हुई. बीजेपी ने कांग्रेस सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी. विधानसभा में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सरकार को घेरते हुए सदन में कहा "गूंगी बहरी सरकार को सुनाने के लिए अंग्रेजों के शासनकाल में नौजवानों ने धमाका किया था. आज छत्तीसगढ़ में काले अंग्रेजों का शासन है. उन्हें जगाने के लिए प्रदेश के नौजवानों ने नग्न प्रदर्शन किया है, लेकिन ये सरकार अंग्रेजों से भी बदतर है, जो उन नौजवानों के खिलाफ अपराध दर्ज कर रही है."

बृजमोहन अग्रवाल ने सरकार को घेरा
उन्होंने कहा कि इस अंतर्द्वंद की सरकार में मुख्यमंत्री को मंत्री पर भरोसा नहीं है. मंत्री को मुख्यमंत्री पर भरोसा नहीं है. इनको अपने संगठन पर भरोसा नहीं है. सब एक दूसरे को अपमानित करने में लगे हैं. इस सरकार के राज में कोई खुश नहीं है. इस सरकार में विधायक मंत्री के ऊपर जान से मारने का आरोप लगाता है. यह सरकार गरीबों को मकान नहीं दे पा रही है. उन्होंने कहा  कि ये सरकार गरीबों के लिए नल नहीं लगा पा रही है. वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में कहा कि विपक्ष द्वारा प्रस्तुत अविश्वास प्रस्ताव के मुद्दों में कोई तथ्य नहीं है.

सीएम बघेल ने  क्या कहा
उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र में विपक्ष का अधिकार होता है कि वो अविश्वास करे. सत्ता पक्ष के पास भी मौका होता है कि वो अपनी बात रखें. इन्होंने 109 आरोप लगाए पर कोई तथ्य नहीं दिए. पहले जब अविश्वास प्रस्ताव आता था तो नक्सल समस्या पर पहले बात होती थी. इस बार सदस्यों ने इस पर बात नहीं की. ये हमारी उपलब्धि है. उन्होंने कहा कि आप इंद्रावती के उस पार गए क्या ये संभव था. ये इसलिए हुआ कि इस समस्या पर काम हुआ. सीएम भूपेश बघेल ने सदन में कहा कि मैं अभी भेंट-मुलाकात के दौरान में बस्तर में रात रुका. वहां सभी से मिला.

सीएम ने बताया भेंट-मुलाकात के दौरान का अनुभव
उन्होंने कहा कि इस भेंट-मुलाकात के दौरान एक बड़ा कमेंट मिला, जिसने मेरे दिल को छू लिया. उन्होंने कहा कि भेंट-मुलाकात के दौरान मैंने जैन समाज के लोगों से पूछा कि इन चार सालों में क्या फर्क आया. उन्होंने कहा कि रिश्ता करने में बस्तर में अब दिक्कत नहीं होती. आसानी से लोग यहां रिश्ता दे देते हैं क्योंकि बस्तर अब बदल गया है.  पहले बस्तर में सड़कें काट दी जाती थीं. आज यहां सड़कें काटी नहीं जाती. बस्तर में ये परिवर्तन देखने को मिला है. 

साथ ही उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने यहां जो स्कूल बंद करा दिए थे, उसे हमने शुरू कर दिया. राशन पहुंचाना भी पहले यहां टेढ़ी खीर थी. अब आसान हो गया है. गौरतलब है कि इस साल छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने वाले है. बता दें ये मॉनसून सत्र भूपेश बघेल सरकार का आखिरी सत्र था. अब सभी राजनीतिक दल विधानसभा चुनाव की तैयारी में लग जाएंगे. पार्टियों का कैंपेन तेजी से होगा. राज्य में सितंबर महीने में आचार संहिता लगने का अनुमान है. वहीं नवंबर और दिसंबर तक चुनाव प्रक्रिया पूरा होने की संभावना है. 

Chhattisgarh: बारिश के चलते भिलाई नगर निगम अलर्ट मोड पर, जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए कर रहा ये तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग
बस्तर का कायाकल्प करने में जुटी छत्तीसगढ़ सरकार, CM साय ने प्रधानमंत्री मोदी के सामने रखे ये प्रस्ताव
बस्तर का कायाकल्प करने में जुटी छत्तीसगढ़ सरकार, CM साय ने प्रधानमंत्री मोदी के सामने रखे ये प्रस्ताव

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM मोदी ने ऐसा कहा?
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM ने ऐसा कहा?
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
Embed widget