एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, सीएम भूपेश बघेल पर रमन सिंह ने कही ये बात

Chhattisgarh BJP: बीजेपी के प्रतिनिधिमंडल ने पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक पर राज्यपाल अनुसुइया उइके से मुलाकात की है. इसकी जानकारी पूर्व सीएम रमन सिंह ने दी.

PM Modi Security Breach: पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा पर चूक हुई है, लेकिन सियासत छत्तीसगढ़ में तेज हो गई. शनिवार को छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से भेंट कर ज्ञापन सौंपा है और सीएम भूपेश बघेल के आरोपों पर बीजेपी ने कड़ी निंदा के साथ पलटवार किया है. ये प्रतिनिधिमंडल पूर्व सीएम रमन सिंह और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय नेतृत्व में राज्यपाल से मिला. 

पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने साधा निशान
शनिवार को पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय समेत दिग्गज नेताओं ने राजभवन में राज्यपाल अनुसुइया उइके से मुलाकात की है. एक घंटे की मुलाकात के बाद पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि बतौर मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री के लिए जिस तरह की भाषा का प्रयोग किया गया है, वो अनैतिक है. प्रधानमंत्री के लिए नौटंकी जैसे शब्दों का इस्तेमाल गलत है. मुख्यमंत्री होकर भी सरपंच स्तर की भाषा का प्रयोग छोटी मानसीकता को दिखाता है. आगे उन्होंने कहा कि घटना से लोगों के खूनी इरादे का पर्दाफाश हुआ है. पंजाब कांग्रेस सरकार की बदनीयती है. षड्यंत्र से लगता है की प्रधानमंत्री की हत्या की साजिश है.

सीएम का पीएम पर निशाना
दरअसल सीएम भूपेश बघेल ने पंजाब में हुए घटना पर प्रेस कांफ्रेंस कर पीएम आवास कार्यालय पर सवाल उठाया था. वहीं शनिवार को मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम भूपेश बघेल ने कहा था कि भारत के प्रधानमंत्री को अपने सुरक्षा एजेंसियों पर विश्वास नहीं रहा. देश के किसानों पर विश्वास नहीं रहा. जब किसान बात करना चाहते है तो समय नहीं देते हैं, डेढ़ साल हो गया. आज उनको किसानों से खतरा है. सीएम ने आगे कहा ये देश किसानों का देश है और आपको किसानों से ही खतरा है. सवाल तो इस बात का है कि प्रधानमंत्री अगर खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करते हैं तो देश की सुरक्षा क्या करेंगे.

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए इस आईपीएस ने छोड़ी नौकरी, जानिए कहां से लड़ेंगे चुनाव

UP Election 2022 Phase Schedule: जानें उत्तर प्रदेश में आपकी विधानसभा सीट पर किस दिन पड़ेंगे वोट, सभी सीटों पर वोटिंग की डेट यहां देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
20 साल से घरों में बन रहे थे पटाखे? सिवान में 5 लोगों की मौत के बाद प्रशासन पर उठे सवाल
20 साल से घरों में बन रहे थे पटाखे? सिवान में 5 लोगों की मौत के बाद प्रशासन पर उठे सवाल
IND-NZ दूसरे टी20 में टूटेगा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड? श्रेयस अय्यर को चाहिए सिर्फ 25 रन
IND-NZ दूसरे टी20 में टूटेगा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड? श्रेयस अय्यर को चाहिए सिर्फ 25 रन
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका
PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
Embed widget