एक्सप्लोरर

Chhattisgarh No Confidence Motion: टीएस सिंह देव की नाराजगी के बीच अविश्वास प्रस्ताव का सामना करेंगे सीएम भूपेश बघेल , क्या है सीटों का गणित

Chhattisgarh Assembly Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा में 90 विधायक हैं. इसमें 71 कांग्रेस के और 19 विधायक विपक्षी पार्टी के हैं. बीजेपी के 14, जोगी कांग्रेस के 3 और बसपा के 2 विधायक हैं.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस (Congress) के पास 71 विधायकों का बहुमत है. इसके बावजूद विधानसभा (Chhattisgarh Assembly Session) में भूपेश कैबिनेट (Bhupesh Baghel cabinet) को आज अविश्वास प्रस्ताव का सामना करना पड़ रहा है. बीजेपी ने सदन में अविश्वास प्रस्ताव (No Confidence Motion) लगाया है. इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष ने आज प्रश्नकाल के बाद अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए व्यवस्था निर्धारित की है. चलिए समझते आखिर किसका पलड़ा ज्यादा भारी है.

आज अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा
दरअसल छत्तीसगढ़ विधानसभा में 90 विधायक हैं. इसमें 71 विधायक कांग्रेस के हैं और 19 विधायक विपक्षी पार्टी के हैं. इसमें बीजेपी के 14, जोगी कांग्रेस के 3 और बहुजन समाज पार्टी के 2 विधायक शामिल हैं. इस लिहाजा कांग्रेस अविश्वास प्रस्ताव को आसानी से खारिज कर सकती है लेकिन भूपेश कैबिनेट के खिलाफ बीजेपी का अविश्वास प्रस्ताव इसलिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि मानसून सत्र के ठीक पहले कैबिनेट मंत्री और राज्य के कद्दावर नेता टी एस सिंहदेव ने पंचायत विभाग से इस्तीफा दे दिया है जिसके बाद बीजेपी राज्य में कांग्रेस की सरकार को घेरने में जुट गई है.

Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार के खिलाफ BJP के अविश्वास प्रस्ताव पर आज चर्चा, विपक्ष का ये है दावा

टीएस सिंहदेव नहीं हो रहे शामिल
कैबिनेट मंत्री टी एस सिंहदेव अपने इस्तीफे के बाद केवल राष्ट्रपति चुनाव में मतदान के लिए विधानसभा पहुंचे थे. इसके बाद 20 जुलाई से शुरू हुए मानसून सत्र की 5 बैठकें हो चुकी हैं लेकिन अबतक टी एस सिंहदेव सत्र में शामिल नहीं हुए हैं. वहीं सत्र के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पंचायत विभाग की जिम्मेदारी कृषि मंत्री रविंद्र चौबे को सौंप दी है. अब रविंद्र चौबे जल संसाधन, संसदीय कार्य मंत्री के साथ पंचायत विभाग की भी जिम्मेदारी संभालेंगे. इधर बीजेपी टी एस सिंहदेव के इस्तीफे के बाद कांग्रेस सरकार को घेरने जुटी है. 

नेता प्रतिपक्ष ने क्या कहा
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा, साढ़े तीन साल में पंचायत मंत्री काम नहीं कर पा रहे हैं. 8 लाख लोगों को मकान नहीं दे पाए. इस सरकार ने जनता का विश्वास खो दिया है. ऐसे समय में अविश्वास प्रस्ताव में इसपर चर्चा होनी चाहिए.

देर रात तक चल सकती चर्चा
गौरतलब है कि, बीजेपी ने टी एस सिंहदेव के इस्तीफे पर सदन में जमकर हंगामा किया था और इसके बाद बीजेपी ने सदन में अविश्वास प्रस्ताव की सूचना दी थी. इस विषय पर पर भी विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर चरणदास महंत ने सदन में जानकारी दी है कि 27 जुलाई यानी आज अविश्वास प्रस्ताव पर दोपहर 12 बजे से चर्चा शुरू होगी. गौरतलब है कि 27 जुलाई छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आखरी दिन है भी है. दिन से रात तक विधानसभा की कार्यवाही चलने की संभावना है. इसके बाद सदन की कार्यवाही समाप्त कर दी जाएगी.

Bastar News: बस्तर के कोसा केंद्र में 3 साल से लगा है ताला, सरकार की उदासीनता से पारंपरिक व्यवसाय छोड़ने को मजबूर युवा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget