एक्सप्लोरर

Watch: नक्सल मोर्चे पर तैनात महिला कमांडोज ने इस अंदाज में मनाया विश्व आदिवासी दिवस, वीडियो वायरल

Bastar Women Commandos: कई सालों से बस्तर के नक्सल प्रभावित इलाकों में महिला कमांडो की तैनाती की गई है. बाकायदा यह महिला कमांडो एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों से लोहा भी ले रही हैं.

orld Tribal Day: विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर पूरे देश में आदिवासी समाज ने इस दिन को काफी हर्षोल्लास से मनाया गया. जगह जगह विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया. वहीं छत्तीसगढ़ के बस्तर में भी नक्सल मोर्चे पर तैनात  महिला कमांडो ने भी इस दिन को अपने खास अंदाज में मनाया,  बकायदा महिला कमांडो ने बस्तर के आदिवासियों के पारंपरिक लोकगीत पर बस्तरिया डांस किया.  महिला कमांडो के द्वारा आदिवासी नृत्य करते हुए यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है.

दरअसल पिछले कई सालों से बस्तर के नक्सल प्रभावित इलाकों में महिला कमांडो की तैनाती की गई है. बाकायदा यह महिला कमांडो एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों से लोहा भी ले रही हैं. वहीं इनमें से ऐसे कई महिला कमांडोज  आदिवासी समुदाय से है, जो अपनी ड्यूटी में तैनात रहकर विश्व आदिवासी दिवस को खास तरह से मनाने के लिए बकायदा अपने साथियों के साथ लोकगीत पर बस्तरिया डांस करते हुए नजर आए. जानकारी के मुताबिक इन महिला कमांडो में सीआरपीएफ और जिला पुलिस बल की महिलाओं के साथ ही सरेंडर महिला नक्सली जो अब पुलिस में भर्ती हो चुकी है वे भी इस सामूहिक नृत्य में शामिल हुए.

मुख्यमंत्री ने भी की तारीफ
बताया जा रहा है कि यह वीडियो दंतेवाड़ा जिले का है, जहां नक्सल ऑपरेशन के दौरान जवानों के साथ महिलाएं भी घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बकायदा एंटी नक्सल ऑपरेशन में जा रही हैं. नक्सलियों से लोहा ले रही हैं, 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर एक तरफ जहां पूरे देश में आदिवासी समाज ने जश्न मनाया.
 
वहीं महिला कमांडो ने भी अपने अस्थाई कैंप में बकायदा बस्तर के प्रसिद्ध हल्बी लोकगीत पर सामूहिक नृत्य करती हुई दिखाई दिए. इस दौरान  कुछ महिला कमांडो ने यह वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया और उसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल होने लगी है. वहीं इस वीडियो पर मुख्यमंत्री ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है, मुख्यमंत्री ने लिखा है कि यही तो बदलता छत्तीसगढ़ है.
 

महिला कमांडो महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं
बस्तर के आईजी  सुंदरराज पी ने बताया कि बस्तर में तैनात महिला कमांडो एंटी नक्सल ऑपरेशन के साथ नक्सल प्रभावित क्षेत्र के महिलाओं का भरोसा जीतने में काफी सफल साबित हो रही हैं. सीआरपीएफ के साथ छत्तीसगढ़ पुलिस ने भी स्थानीय महिलाओं को पुलिस में भर्ती किया है, साथ ही जिन महिला नक्सलियों ने सरेंडर कर पुनर्वास नीति का लाभ लिया है. उन्हें भी पुलिस में नौकरी दी गई है, और अब वह भी नक्सलियों के खिलाफ हथियार उठाकर उनसे लोहा ले रही हैं.
 
बस्तर में नक्सलियों को लगातार बैकफुट पर लाने में जवानों के साथ-साथ महिला कमांडो भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं. यही वजह है कि नक्सल एरिया के जंगलों में भी महिला कमांडो बैखोफ नृत्य कर रहे हैं.  विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर महिला कमांडो भी जिनमे कई महिलाएं आदिवासी समाज से हैं, वे भी आदिवासी दिवस पर सामूहिक रूप से  नृत्य करते दिखाए दिए.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
महाराष्ट्र में MBBS-BDS काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा शेड्यूल
Embed widget