एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: तुलार पहाड़ बेचने को लेकर नक्सलियों ने जारी किया पर्चा, कांग्रेस का एजेंट बताकर दी ये धमकी

तुलार पहाड़ को बेचने का जिक्र करते हुए नक्सलियों ने एक प्रेस नोट जारी किया है. कांग्रेस का एजेंट बताकर नाम के साथ दी है ये धमकी.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की माड़ डिवीजन कमेटी ने एक प्रेस नोट जारी किया है. इस प्रेस नोट के माध्यम से नक्सलियों ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कुछ नेता तुलार पहाड़ को बेच रहे हैं. विकास कार्यों के नाम पर तुलार धाम के मंदिर की शक्ति को नष्ट करना चाहते हैं. मंगनार से तुलार तक सड़क निर्माण का कार्य कर रहे हैं. प्रेस नोट के मुताबिक, सड़क बनाकर इलाके में 10 करोड़ से अधिक पेड़-पौधों को तबाह किया जाएगा. नक्सलियों ने अपने प्रेस नोट में लिखा है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने के बाद विकास के नाम पर उनके जल-जंगल-जमीन को खत्म करना चाह रहे हैं.

इन लोगों को पर्चा जारी कर दी धमकी

नक्सलियों ने अपने पर्चे में कुछ लोगों के नामों का भी जिक्र किया है, जिसमें तुलार पहाड़ को बेचने और यहां सड़क बनाने वाले ठेकेदार, गांव के पूर्व सरपंच मानकू राम, बारसूर के जगत पुजारी और एक अन्य का नाम लिखकर कहा कि इनको जन अदालत में सजा देंगे. ये सभी अपने निजी स्वार्थ के लिए कुछ पूंजीपतियों के हाथों तुलार पहाड़ को बेचना चाहते हैं. माड़ डिवीजन कमेटी ने कहा कि जल-जंगल-जमीन हमारा है और इसमें केवल आदिवासियों का हक है.


Chhattisgarh News: तुलार पहाड़ बेचने को लेकर नक्सलियों ने जारी किया पर्चा, कांग्रेस का एजेंट बताकर दी ये धमकी

पुलिस ने किया अलर्ट जारी

नक़्सलियों ने अपने पर्चे में लिखा है कि तुलार इलाके में सड़क मार्ग बनाकर पुलिस कैम्प स्थापित करने की योजना बनाई जा रही है, ताकि फोर्स अंदर घुसकर ग्रामीणों को प्रताड़ित कर सके और फर्जी एनकाउंटर कर लोगों को मार सके. साथ ही झूठे नक्सल प्रकरण में ग्रामीणों को फंसाकर जेल भी भेजा जाएगा. नक्सलियों ने कहा कि जो भी तुलार पहाड़ को बेचने में साथ देगा उसे नक्सली संगठन जन अदालत लगाकर सजा देगा. इधर नक्सलियों द्वारा पर्चा जारी करने के बाद बस्तर पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि इलाके में जिसके नाम से भी नक्सलियों ने धमकी भरा पर्चा जारी किया है, उन्हें सतर्क रहने के साथ ही अंदरूनी क्षेत्रों में नहीं जाने की सख्त हिदायत दी है, साथ ही लगातार इलाके में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की संयुक्त टीम द्वारा सर्चिंग भी बढ़ा दी गई है. 

इसे भी पढ़ें :

Indian Railway News: विकास कार्यों के चलते छत्तीसगढ़ से चलने वाली यह ट्रेनें हुईं रद्द, यहां देखिए पूरी लिस्ट

Hanuman Mandir: यहां नारी स्वरूप में होती है हनुमान जी की पूजा, छत्तीसगढ़ के इस हनुमान मंदिर से जुड़े हैं बेहद दिलचस्प किस्से

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget