एक्सप्लोरर

Bastar News: पूर्व मंत्री समेत 100 भाजपाइयों को पुलिस ने लिया हिरासत में, कांग्रेसी पार्षद पर कर रहे थे कार्रवाई की मांग

गिरफ्तार बीजेपी नेताओं में पूर्व शिक्षा मंत्री केदार कश्यप, पूर्व विधायक संतोष बाफना, बैदुराम कश्यप समेत प्रदेश महामंत्री, बीजेपी जिलाअध्यक्ष, बस्तर बीजेपी के पदाधिकारी हैं.

Bastar News: छत्तीसगढ़ के बस्तर में इन दिनों राजनीति गरमाई हुई है. राजधानी रायपुर के बाद बस्तर में भाजपाइयों के खिलाफ पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई को लेकर बीजेपी जमकर हंगामा कर रही है. मंगलवार सुबह नगर बंद कराने निकले लगभग 100 भाजपाइयों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. हिरासत में लिए गए बीजेपी नेताओं में पूर्व शिक्षा मंत्री केदार कश्यप, पूर्व विधायक संतोष बाफना, बैदुराम कश्यप समेत प्रदेश महामंत्री, बीजेपी जिलाअध्यक्ष, बस्तर बीजेपी के पदाधिकारी हैं. बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया है और इन्हें शहर के अलग-अलग 3 थानों में नजरबंद कर रखा गया है.

पार्षद पर कार्रवाई की मांग
दरअसल बीजेपी ने संजय गांधी वार्ड के कांग्रेसी पार्षद कोमल सेना के द्वारा अपने ही वार्ड के लगभग 40 परिवारों से पीएम आवास का लाभ देने के नाम पर 25-25 हजार रुपये कमीशन   लेने का आरोप लगाया है. बीते 21 दिनों से पीड़ितों के साथ बीजेपी शहर के बोध घाट थाना के सामने कांग्रेसी पार्षद पर एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रही है. 

बीजेपी का शहर बंद का आह्वान 
बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेसी पार्षद पर आरोप सिद्ध होने के बावजूद भी पुलिस कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों के दबाव पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है, ना ही पार्षद पर एफआईआर दर्ज किया गया है और ना ही पीड़ितों की रकम वापस की गई है. इसे लेकर मंगलवार को बीजेपी ने नगर बंद बुलाया था. सुबह से नगर बंद कराने निकले सभी भाजपाइयों को पुलिस शहर के अलग अलग इलाकों से बलपूर्वक थाने ले गयी.

बीजेपी नेता ने क्या कहा
बीजेपी के पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस सरकार तानाशाही रवैया अपनाकर पीड़ितों के साथ अन्याय कर रही है. खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी अपने बस्तर प्रवास के दौरान इस मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कही थी. बावजूद इसके आज मामले के 21 दिन बीतने के बाद भी ना ही जांच शुरू की गई है और ना ही कांग्रेसी पार्षद पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. उल्टे लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने पर बस्तर पुलिस बीजेपी के लोगों पर अत्याचार कर रही है और कार्यकर्ताओं से बदसलूकी भी की जा रही है. 

बंद का खास असर नहीं
गौरतलब है कि पार्षद के कमीशन खोरी के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर बीजेपी ने बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स से भी बंद को सफल बनाने के लिए समर्थन मांगा था. बावजूद इसके बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स ने समर्थन देने से इंकार कर दिया. हालांकि मुख्य मार्ग व्यापारी संघ ने इस बंद को समर्थन देने की बात जरूर कही थी लेकिन सुबह से भाजपाइयों की हो रही गिरफ्तारी के बाद नगर बंद का कोई असर शहर में दिखाई नहीं दे रहा है.

ये भी पढ़ें:

Chhattisgarh News: भूपेश सरकार का बड़ा निर्णय, भूमि के मार्केट वेल्यू में मिलते रहेगी 40 प्रतिशत की छूट

Ujjain News: अयोध्या व बनारस की तर्ज पर उज्जैन बनेगा मॉडल, महाशिवारत्रि पर्व को लेकर ये है तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget