एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: चीन में भारत का प्रतिनिधित्व कर स्वदेश लौटीं बेसबॉल खिलाड़ी नेहा, कलेक्टर ने किया सम्मानित

Chhattisgarh News: चीन में भारत का प्रतिनिधित्व कर स्वदेश लौटी बेसबॉल खिलाड़ी नेहा, बेसबॉल फेडरेशन ऑफ एशिया की अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में भारतीय टीम का बनी हिस्सा, कलेक्टर ने किया सम्मानित.

Korba News: बेसबाल में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कोरबा को पहचान दिलाने वाली जिले की ऊर्जावान खिलाड़ी नेहा हांगकांग में देश को गौरवान्वित स्वदेश लौट आई हैं. उन्होंने इस स्पर्धा में भारतीय टीम का हिस्सा बनकर भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका हासिल किया. उनकी इस उपलब्धि पर कलेक्टर संजीव कुमार झा ने हर्ष व गर्व व्यक्त करते हुए सम्मानित किया है. बेसबॉल फेडरेशन ऑफ एशिया की इस स्पर्धा में अपनी दखल दर्ज करा एक बार फिर उन्होंने कोरबा व छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित होने का अवसर दिया है.

कलेक्टर संजीव कुमार झा ने मंगलवार (13 जून) को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बेसबॉल फेडरेशन ऑफ एशिया द्वारा हांगकांग में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने वाली जिले की खिलाड़ी सुश्री नेहा जायसवाल का सम्मान किया. कलेक्टर ने नेहा का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भविष्य में बेहतर खेल प्रदर्शन कर जिले एवं प्रदेश का नाम रौशन करने के लिए शुभकामनाएं दी. सुश्री नेहा ने भी जिला प्रशासन से मिले के सहयोग के लिए कलेक्टर के प्रति आभार व्यक्त किया.

यहां से की बीपीएड की पढ़ाई
गौरतलब है कि कटघोरा के मोहलाइन भाठा की रहने वाली 25 वर्षीय बेसबॉल खिलाड़ी नेहा जायसवाल रावतपुरा सरकार कॉलेज रायपुर में बीपीएड की पढ़ाई की है. उसके अच्छे प्रदर्शन से उसका चयन छत्तीसगढ़ बेसबॉल संघ में किया गया. इसके बाद वह बेसबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया टीम की सदस्य बनी एवं हांगकांग में बेसबॉल फेडरेशन एशिया की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ी के रूप में शामिल हुई. बेसबॉल फेडरेशन ऑफ एशिया की ओर से चीन के हांगकांग में प्रतियोगिता विगत माह 21 मई से 2 जून तक खेला गया.
 
हांगकांग में आयोजित प्रतियोगिता में खेलने जाने से पहले नेहा ने कलेक्टर से मुलाकात की थी. जिला प्रशासन द्वारा नेहा को अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करते हुए उन्हें आर्थिक सहयोग प्रदान किया था. नेहा ने जिला प्रशासन से आर्थिक सहयोग की अपेक्षा की है. उन्होंने नेहा को पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया.

साइक्लिंग में भी जीते कई पुरस्कार
होनहार खिलाड़ी नेहा न केवल बेसबाल में, बल्कि साइकिलिंग में भी उतनी ही दक्ष हैं. उन्होंने अपने इस हुनर के जरिए अनेक पुरस्कार जीते. कई लंबी रेस में हिस्सा लेकर कोरबा का मान बढ़ा चुकी हैं. वे न केवल स्वयं साइक्लिंग करती रहीं, बल्कि अपने क्षेत्र के अनेक युवाओं को भी प्रशिक्षित कर आगे बढ़ने का मौका दिलाया. वे कटघोरा क्षेत्र के बच्चों व युवाओं को खेल में आगे बढ़ अपनी प्रतिभा साबित करने प्रोत्साहित कर रहीं हैं. उनका सपना है कि खेलों में करियर को ऊंचाइयों पर ले जाएं और ओलंपिक खेलों में देश का प्रतिनिधित्व कर मेडल जीतें.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
लखनऊ: महिला मैनेजर को बैंक के सामने पति ने मारी गोली, आरोपी फरार
लखनऊ: महिला मैनेजर को बैंक के सामने पति ने मारी गोली, आरोपी फरार
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget