एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: चोरों ने SDM के बंगले में लगाई सेंध, बेडरूम बाहर से लॉक कर ले उड़े राशन का सामान

छत्तीसगढ़ में अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि वे अधिकारियों के घर में भी सेंध लगा रहे हैं. ताजा मामले में चोरों ने बलरामपुर-रामानुजगंज के एसडीएम के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया.

बलरामपुर:  छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज में चोरी की हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है. दरअसल शातिर चोरों ने किसी आम घर में नहीं, बल्कि एसडीएम (SDM) के घर में ही सेंध लगा दी.  रात के वक्त जब एसडीएम सो रहे थे, तब चोरों ने उनके बेडरूम का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और खाने-पीने की सामग्री पर हाथ साफ़ कर दिया. इस घटना के बाद एसडीएम डरे हुए है और बंगले में रात्रि सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने की मांग की है.
वहीं पुलिस ने इस मामले पर एसडीएम की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है, और एक नाबालिग को पकड़कर पूछताछ कर रही है. ये मामला कुसमी थानाक्षेत्र का है.
 
किचन की खिड़की में लगे लोहे की रॉड को काटकर चोर घर में घुसे
दरअसल, चोरों ने कुसमी क्षेत्र के एसडीएम अजय किशोर लकड़ा के सरकारी बंगले में हाथ साफ किया. एसडीएम लकड़ा ने बताया कि, बीती रात करीब 3 से 4 बजे के बीच उनके घर में किचन की खिड़की में लगे लोहे की रॉड को हटाकर, चोरों ने घर के अंदर घुसकर उनके बेडरूम की कुंडी को बाहर से बंद कर दिया. उसके बाद घर में रखा खाने-पीने के सामान पर हाथ साफ किया है. इतना ही नहीं चोरों ने घर की बाउंड्री के अंदर रखी ड्राइवर की मोटरसाइकिल की बैटरी को भी निकालने की कोशिश की, लेकिन उसमें चोरों को सफलता नहीं मिली.
 
एसडीएम के बंगले में रात में कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं 
एसडीएम के मुताबिक़, भोर में करीब 5 बजे जब उनकी नींद खुली, तो बेडरूम का दरवाजा बाहर से बंद मिला. जिसके बाद उन्होंने फोन करके अपने ड्राइवर को बुलाया, जिसके बाद चालक जब बंगले में पहुंचा, तो देखा कि अंदर सामान बिखरा पड़ा हुआ है, और एसडीएम अपने बेडरूम में बंद है. एसडीएम अजय किशोर ने बताया कि रात में उनके बगले में कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं रहती है, जिससे कोई बड़ी घटना होने का डर बना रहता है. फिलहाल एसडीएम की रिपोर्ट पर पुलिस एक नाबालिग लड़के को पकड़कर पूछताछ कर रही है, जिसके बाद पुलिस को मामले में और सुराग मिलने की संभावना है.
 
ये भी पढ़ें
 
 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget