एक्सप्लोरर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षिकाओं ने किया प्रदर्शन, क्या है उनकी मांग?

Chhattisgarh News: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर छत्तीसगढ़ में बीएड प्रशिक्षित सहायक शिक्षिकाओं ने धरना प्रदर्शन किया. उनका आरोप है कि उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया है.

Chhattisgarh Protest: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जहां पूरे देश और प्रदेशों में बड़े-बड़े सरकारी आयोजन हो रहे हैं. महिलाओं के सम्मान के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं. वहीं छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन B.Ed. प्रशिक्षित सहायक शिक्षिकाओं ने धरना प्रदर्शन किया. इनका आरोप है कि इन प्रशिक्षित सहायक शिक्षिकाओं को सरकार की भर्ती प्रक्रिया का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है, जिसके चलते पहले इन्हें रोजगार तो दिया गया, लेकिन कुछ ही महीनों बाद इनसे रोजगार छीन कर सड़क पर आने को मजबूर कर दिया गया. 

शिक्षिकाओं ने बताया कि सरकारी लापरवाही के चलते करीब 3 हज़ार B. Ed. प्रशिक्षित शिक्षकों का भविष्य अंधेरे में है. किसी की शादी टूट गई, किसी का घर बार उजड़ गया लेकिन सरकार सिर्फ महिला उत्थान के बड़े बड़े दावे कर झूठी वाहवाही बंटोरने में व्यस्त है.

छत्तीसगढ़ के 2,897 बर्खास्त B.Ed प्रशिक्षित सहायक शिक्षक एक बार फिर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं. इन शिक्षकों को हाईकोर्ट के फैसले के बाद नौकरी से बाहर कर दिया गया है. अब ये शिक्षक अपनी नौकरी बचाने और न्याय की मांग को लेकर रायपुर में जमा हुए हैं.


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षिकाओं ने किया प्रदर्शन, क्या है उनकी मांग?

जानिए क्या है पूरा मामला

10 दिसंबर 2024 को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया, जिसमें कहा गया कि सहायक शिक्षक के पद के लिए केवल D.Ed डिग्रीधारी पात्र होंगे. इस फैसले के बाद 2,897 B.Ed धारक सहायक शिक्षकों की नियुक्ति रद्द कर दी गई.

वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शनिवार सुबह अपने आवास से निकले और महिला दिवस कार्यक्रम में जा रहे थे, इस दौरान पूरे प्रदेश की महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बधाई भी दी. दूसरी ओर अपने मासूस बच्चों को साथ ले लाडली बहने न्याय के लिए गुहार लगा रही थी. लेकिन मुख्यमंत्री तक बहनों की गुहार पहुंच नही सकी.

नौकरी जाने से किसी की टूटी शादी

सहायक शिक्षिकाओं ने बताया कि नौकरी जाने के बाद किसी की पहले से शादी टूट गई, तो किसी को बरोजगार होना पड़ा. हालत यह है कि जीवन यापन के लिए भी बेहद संघर्ष करना पड़ रहा है. वहीं दूसरी तरफ सरकार ने आयोग तो बना दिया है. लेकिन यह आयोग न्याय कब तक दिला पायेगा इसकी समय सीमा सरकार भी निश्चित नहीं कर पा रही है.

अब आर-पार की लड़ाई की तैयारी

इससे पहले प्रदेश भर के करीब 3 हज़ार सहायक शिक्षक अपने रोजगार के लिए राजधानी रायपुर में आंदोलन कर चुके हैं. यह आंदोलन करीब 45 दिनों तक चला था. लेकिन नगरीय निकाय चुनाव की आचार संहिता के चलते इन्हें अपना आंदोलन रोकना पड़ा. अब एक बार फिर तमाम सहायक शिक्षक अपने हक के लिए महिला दिवस पर राजधानी पहुंचे. इन अतिथि शिक्षकों का कहना है कि इस बार लड़ाई आर पार की होगी.

इसे भी पढ़ें: Chhattisgarh: फिर खुला पेगासस का जिन्न! पूर्व CM भूपेश बघेल ने सरकार पर लगाए ये गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
Embed widget