एक्सप्लोरर

Bastar: बस्तर ब्रांड को लेकर भूपेश बघेल और रमन सिंह में तेज हुई जुबानी जंग, संभाग की 12 विधानसभा सीटों पर नजर

Bastar News: बस्तर की 12 विधानसभा सीटों को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में सबसे अहम माना जाता है. वर्तमान में बस्तर की सभी 12 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है. इस साल छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने हैं.

Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ में बस्तर के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के बीच तीखी बहस हुई है. कांग्रेस बीजेपी के नेताओं के बीच यह बहस बस्तर ब्रांड को लेकर हो रही है. दोनों नेता अपने-अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों के आधार बस्तर को अपना ब्रांड बताने की कोशिश कर रहे हैं.

दरअसल इसकी शुरुआत 13 अप्रैल को कांग्रेस के 'भरोसे का सम्मेलन' कार्यक्रम से हुई जिसमें प्रियंका वाड्रा के बस्तर को कांग्रेस का ब्रांड बताया था, इसके बाद से दोनों नेताओं में बस्तर को लेकर जुबानी जंग शुरू हो गई.

'रमन सिंह के कार्यकाल में दहशत में थे आदिवासी'
दरअसल शनिवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रमन सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि रमन सिंह के मुख्यमंत्री बनने के बाद कोई सैलानी बस्तर नहीं जाता था. बाहर के लोगों की बात तो छोड़िए, छत्तीसगढ़ के लोग भी बस्तर जाने से डरते थे, रमन सिंह सरकार ने बस्तर की ऐसी पहचान बना रखी. उन्होंने कहा कि  बस्तर में आए दिन IED ब्लास्ट की आवाज पूरे देश में सुनाई देती थी. रमन सिंह के कार्यकाल में आदिवासी दहशत में थे.

सीएम बोले- बस्तर को वापस दिलाई उसकी पुरानी पहचान
इसके साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह भी कहा कि तत्कालीन रमन सरकार में फर्जी एनकाउंटर किए. फर्जी एनकाउंटर कराने के तौर पर उन्होंने अपनी पहचान बनाई लेकिन हमने आदिवासियों को उनकी जमीन लौटाई, लोगों को रोजगार दिए, उनकी स्वास्थ्य और शिक्षा फिर से शुरू कराई. उन्होंने कहा कि रमन सिंह के समय न जॉब कार्ड था, ना आधार कार्ड, रमन सिंह के समय जवानों को राशन पहुंचाने में मशक्कत करनी पड़ती थी.

आज गरीब लोगों के घर में राशन पहुंच रहा है. सीएम ने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य के तौर पर बस्तर की जो पहचान थी वह रमन सिंह के समय में खत्म हो गई थी, हमने पुराने दौर को वापस लाने का काम किया.

 बस्तर में फिर बढ़ रहा नक्सलियों का आतंक- रमन सिंह
इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अपने बस्तर दौरे में कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा था. उन्होंने बस्तर को पहले से ही ब्रांड होना बताया उन्होंने 13 अप्रैल को जगदलपुर में आयोजित कांग्रेस के भरोसे के सम्मेलन को तमाशा बताया. उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि बस्तर में नक्सलियों का आतंक फिर बढ़ता जा रहा है.

बीजेपी के 4 कार्यकर्ताओं की हत्या हो गई. बस्तर आज नक्सलवाद के चपेट में जकड़ा हुआ है. नक्सली जंगल छोड़ मैदान की तरफ बढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि चुनाव के 6 महीने पहले क्या जरूरी पड़ गई कि कांग्रेस को प्रियंका को दिल्ली से प्लेन में बिठाकर बस्तर लाना लड़ा. इसको समझने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि जो भरोसा साढ़े 4 साल पहले राहुल गांधी ने दिलाया था वो भरोसा टूट चुका है.

बस्तर की 12 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस और बीजेपी की नजर
गौरतलब है कि बस्तर की 12 विधानसभा सीट को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में सबसे अहम माना जाता है. वर्तमान में  बस्तर की सभी 12 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है. इस साल के अंत में छत्तीसगढ़ में विधानसभा का चुनाव होना है ऐसे में देखने वाली बात ये होगी बस्तर के आदिवासी इस बार के चुनाव में किसके ब्रांड पर वोट करते हैं.

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Politics: 'भरोसे का नहीं, तमाशे का हुआ सम्मेलन...', पूर्व सीएम रमन सिंह का भूपेश सरकार पर तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीएस सिंहदेव-दीपक बैज ने नारियल पानी पीकर तोड़ा अनशन, कांग्रेस की मांगों पर झुका प्रशासन
टीएस सिंहदेव-दीपक बैज ने नारियल पानी पीकर तोड़ा अनशन, कांग्रेस की मांगों पर झुका प्रशासन
छत्तीसगढ़ में राजनीति तेज, टीएस सिंहदेव आमरण अनशन पर क्यों बैठे? दीपक बैज करेंगे भूख हड़ताल 
छत्तीसगढ़ में राजनीति तेज, टीएस सिंहदेव आमरण अनशन पर क्यों बैठे? दीपक बैज करेंगे भूख हड़ताल 
Weather Live Updates: महाराष्ट्र में लू का रेड अलर्ट, एक हफ्ते तक बुरा तपेगा राजस्थान, भीषण गर्मी के लिए एडवाइजरी जारी
Weather Live: महाराष्ट्र में लू का रेड अलर्ट, एक हफ्ते तक बुरा तपेगा राजस्थान, भीषण गर्मी के लिए एडवाइजरी जारी
Bilaspur News: दूसरी महिला के शक में पत्नी ने पति पर हंसिए से किया हमला, काटा प्राइवेट पार्ट
बिलासपुर: दूसरी महिला के शक में पत्नी ने पति पर हंसिए से किया हमला, काटा प्राइवेट पार्ट

वीडियोज

Karnataka CM | Siddaramaiah Resignation: 'मैं इस्तीफा देने जा रहा हूं'- सिद्धारमैया | DK Shivakumar
Israel Attack On Lebanon: नहीं मान रहा इजरायल, लेबनान में भारी तबाही | Netanyahu | Iran | Trump | US
Breaking | US Iran War: ईरान के सैन्य ठिकाने पर भयंकर हमला! | Trump | Nuclear Deal
Israel Attack On Lebanon: इजरायल की एयर स्ट्राइक से भारी तबाही, लेबनान में दहशत! | Netanyahu | Iran
Breaking | US Iran War: ईरान की सीक्रेट मिलिट्री साइट पर भयंकर हमला! | Trump | Nuclear Deal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Asia Pacific Security Report: भारत के सामने मंडरा रहा डबल खतरा? डरा रही IISS की 150 पन्नो की रिपोर्ट, नो पीस का जिक्र
भारत के सामने मंडरा रहा डबल खतरा? डरा रही IISS की 150 पन्नो की रिपोर्ट, नो पीस का जिक्र
जयपुर में ईदगाह के बाहर हाइवे जाम, हजारों की संख्या में सड़क पर नमाज पढ़ते दिखे लोग
जयपुर में ईदगाह के बाहर हाइवे जाम, हजारों की संख्या में सड़क पर नमाज पढ़ते दिखे लोग
कर्नाटक का नाटक ब्रेकफास्ट पर खत्म! सिद्धारमैया ने लगाया गले तो DK शिवकुमार ने छुए CM के पैर
कर्नाटक का नाटक ब्रेकफास्ट पर खत्म! सिद्धारमैया ने लगाया गले तो DK शिवकुमार ने छुए CM के पैर
VAIBHAV SOORYAVANSI: गेंदबाज से कोई फर्क न पड़ना ही वैभव की जीत का मंत्र- ध्रुव जुरेल
VAIBHAV SOORYAVANSI: गेंदबाज से कोई फर्क न पड़ना ही वैभव की जीत का मंत्र- ध्रुव जुरेल
Drishyam 3 BO Day 7: ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, 7वें दिन की धुआंधार कमाई, अब बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड
‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, 7वें दिन भी की दमदार कमाई, अब बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड
ईरान में अमेरिका के नए हमले, सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना; कई ड्रोन भी मार गिराए
ईरान में अमेरिका के नए हमले, सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना; कई ड्रोन भी मार गिराए
Why Nalanda Set On Fire: क्यों लगाई गई थी नालंदा विश्वविद्यालय को आग? हैरान कर देगी इसके पीछे की सच्चाई
क्यों लगाई गई थी नालंदा विश्वविद्यालय को आग? हैरान कर देगी इसके पीछे की सच्चाई
Brain Health: B12 नॉर्मल होने पर भी सुन्न हो रहे हाथ-पैर और घट रही याददाश्त, रिसर्च में सामने आया सच
B12 नॉर्मल होने पर भी सुन्न हो रहे हाथ-पैर और घट रही याददाश्त, रिसर्च में सामने आया सच
Embed widget