एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: कांग्रेस की कलह के बीच बीजेपी MLA ने कुमारी शैलजा से पूछा ये सवाल, सीएम भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव का किया जिक्र

Chhattisgarh Politics: कांग्रेस की कलह के बीच बीजेपी MLA ने कुमारी शैलजा से सवाल पूछते हुए सीएम भूपेश बघेल, कांग्रेस सरकार में मंत्री टीएस सिंह देव से सवाल किया.

Chhattisgarh  Election 2023 News : छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के नेता और विधायक अजय चंद्राकर ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और सीएम भूपेश बघेल से बड़ा सवाल किया है. दीगर है कि इस साल नवबंर-दिसंबर के दौरान छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने हैं. इससे पहले बीजेपी और कांग्रेस का एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप जारी है. इस बीच अजय चंद्राकर ने कांग्रेस से पूछा है कि कांग्रेस का सीएम फेस कौन होगा. एक ट्वीट में उन्होंने कांग्रेस की आंतरिक कलह पर टिप्पणी करते हुए यह सवाल किया. 

उन्होंने कांग्रेस के हालिया घटनाक्रम के संदर्भ में लिखा- कुमारी शैलजा को मोहन मरकाम को परेशान करने के बजाय ये स्पष्ट करना चाहिए कि छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव गांधी परिवार के चेहरे पर लड़ेगी या भूपेश बघेल के चेहरे पर? टीएस सिंह देव और डॉक्टर चरणदास महंत की क्या भूमिका रहेगी?

क्या है शैलजा और मरकाम का विवाद?
दीगर है कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस में कथित तौर पर आंतरिक कलह जारी है. दावा है कि  राज्य की प्रभारी कुमारी शैलजा और CPCC चीफ मोहन मरकाम के बीच कुछ नियुक्तियों को लेकर विवाद है. 

Watch: अपने आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट में देवराज पटेल ने फैंस से पूछा था- 'मैं Cute हूं ना दोस्तों'

दरअसल पीसीसी चीफ मोहन ने 16 जून को 6 पदाधिकारियों को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी थी.इसके अनुसार प्रभारी महामंत्री प्रशासन और संगठन की जिम्मेदारी अरूण सिसोदिया को दिया गया था. इसके साथ महामंत्री रवि घोष बस्तर संभाग प्रभारी, महामंत्री अमरजीत चावला रायपुर शहर, युथ कांग्रेस और एनएसयूआई के प्रभारी बनाए गया था. उपाध्यक्ष प्रतिमा चंद्राकर राजनांदगांव प्रभारी बनाया गया था. महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला को मोहला मानपुर प्रभारी का प्रभारी और महामंत्री यशर्वधन राव को प्रशिक्षण प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई थी.

लेकिन 21 जून को कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने एक आदेश जारी कर मोहन मरकाम  की नियुक्तियों को एक झटके में समाप्त कर दिया गया है. शैलजा ने अपने पत्र में लिखा कि मोहन मरकाम जी, आपके पत्र क्रमांक संख्या 108/2023, दिनांक 16 जून 2023 को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी में पदाधिकारियों की नियुक्ति के आदेश को निरस्त किया जाता हैं. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी में रवि घोष को महामंत्री प्रभारी प्रशासन एवं संगठन के पद का प्रभार दिया जाए. कृपया यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू किया जाए.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget