एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: एक हफ्ते में अमित जोगी ले सकते हैं बड़ा फैसला, चिट्ठी से राजनीतिक गलियारे में हलचल तेज

Chhattisgarh Elections 2023: JCCJ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कार्यकर्ताओं के नाम एक पत्र लिखकर पार्टी के लिए बड़े निर्णय लेने की बात कही है और कार्यकर्ताओं से इसके लिए समर्थन मांगा है.

Amit Jogi News: छत्तीसगढ़ बिल्कुल चुनावी मुहाने पर खड़ा है, आने वाले अक्टूबर महीने में राज्य में आचार संहिता लग  सकती है. इसके साथ साल के आखिरी महीने तक छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव हो जाएगा. चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने जनता को लुभाने की कोशिशें तेज कर दी हैं. इसी बीच राज्य की क्षेत्रीय पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी (JCCJ) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी (Amit jogi) के एक पत्र ने हड़कंप मचा दिया है. एक सप्ताह के भीतर चुनाव को लेकर जोगी कांग्रेस बड़ा फैसला लेने वाली है.

अमित जोगी के पत्र से राजनीतिक गलियारों में हड़कंप
दरअसल जेसीसीजे छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी (Ajit Jogi) की पार्टी है. उनके निधन के बाद पार्टी की कमान पत्नी रेणु जोगी और बेटे अमित जोगी के हाथ में है, पिछले एक साल में पार्टी ने बहुत उतार चढ़ाव देखे हैं. पार्टी के कई दिग्गज नेताओं ने पार्टी छोड़ दी है. इसके अलावा रेणु जोगी (Renu Jogi) की लगातार खराब तबीयत के बाद पार्टी के नेतृत्व को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं. एक समय तो ये चर्चा भी होने लगी थी कि जोगी की पार्टी इस बार चुनाव मैदान में नहीं उतरेगी लेकिन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कार्यकर्ताओं के नाम एक पत्र लिखकर पार्टी के लिए बड़े निर्णय लेने की बात कही है और कार्यकर्ताओं से इसके लिए समर्थन मांगा है.

अमित जोगी ने अपने पत्र में क्या लिखा?
अमित जोगी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से इस पत्र को शेयर किया है  जिसमें उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लिखा कि पापा (Ajit Jogi) के रहते हुए और पापा के जाने के बाद भी आप लोगों ने कठिन समय में जोगी परिवार का साथ नहीं छोड़ा. पार्टी और परिवार में बने रहे. साथ खाये, साथ हंसे और साथ रोये. मेरे पास शब्द नहीं है, मैं आप लोगों का कैसे धन्यवाद करूं. शीश झुकाकर हाथ जोड़कर आप सभी का कोटि कोटि आभार प्रकट करना चाहता हूं.

उन्होंने आगे लिखा कि अब चुनाव में बहुत कम समय बचा है. मैंने, आपने हम सभी ने कई बार पार्टी के और हम सभी के राजनीतिक भविष्य को लेकर कईयों बार चर्चा की है. बहुत ज्यादा इस पर विचार विमर्श हुआ है. गठबंधन, विलय के सारे विकल्पों पर हमने साथ में काम किया है. बात बहुत साफ है, अगर मेरा राजनीतिक भविष्य उज्ज्वल है तो आप लोगों का भी होगा. अगर मेरा नाम ऊंचा जाएगा तो जोगी परिवार और राजनीतिक विरासत आगे बढ़ेगी जिसका फायदा आप को ही होगा.

अब हम और रुक नहीं सकते. ये निर्णायक घड़ी है. दोनों राष्ट्रीय दलों (बीजेपी और कांग्रेस) से टक्कर लेने के लिए हमें संसाधन, सामर्थ्य, चेहरा और रोल मॉडल की आवश्यकता होगी. एक ऐसी कड़ी जिसको स्वयं जोगी जी ने अपने रहते ही जोड़ा था और अब हम इस कड़ी से जुड़कर और मिलकर छत्तीसगढ़ में 2023 में अपनी सरकार बनाएंगे. इस संबंध में मैं आप लोगों से यह विनती करता हूं और वादा चाहता हूं कि जो भी निर्णय हम इस हफ्ते लें, उसमें आप मेरे साथ खड़े रहेंगे. मैं विश्वास दिलाता हूं, आपका भविष्य अब केवल और केवल उज्ज्वल ही होगा.

पिछले साल BSP के साथ गठबंधन में लड़े थे चुनाव
इस पत्र के बाद कयासों का बाजार गर्म हो गया है. अमित जोगी ने साफ-साफ कह दिया है कि इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में जोगी कांग्रेस का क्या स्टैंड रहेगा. इस पर एक सप्ताह के भीतर निर्णय लिया जाएगा. वहीं आपको बता दें कि 2018 विधानसभा चुनाव में अजीत जोगी ने बहुजन समाज पार्टी (BSP) के साथ हाथ मिलाकर चुनाव लड़ा था. इस चुनाव में जोगी कांग्रेस को पांच सीटों पर जीत मिली थी और 2 सीट पर बहुजन समाज पार्टी को जीत मिली थी लेकिन सरकार बनाने में असफल रहे. ये गठनबंधन इस साल नहीं होगा, पार्टी ने पहले ही यह साफ कर दिया है.

यह भी पढ़ें:

PM मोदी पर राहुल गांधी के बयान के समर्थन में उतरे CM बघेल, कहा- 'वो जो बोल रहे हैं उसको...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget