एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: चुनाव के पहले कांग्रेस के संगठन में बड़ा बदलाव, BJP बोली- CM के पंख कुतरे

Chhattisgarh news: में चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस के संगठन में बड़ा बदलाव हुआ है. इसपर बीजेपी और कांग्रेस में सियासत शुरू हो गई है. बीजेपी नेता ओपी चौधरी ने इसे सीएम भूपेश बघेल का पंख कुतरना बताया है.

Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव(Chhattisgarh assembly election) को कुछ महीने ही बचे है. ऐसे में सभी पार्टी प्रचार करने में लगी हुई है साथ ही सभी दल एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहें है. सभी राजनीतिक पार्टियों ने संगठनात्मक रूप से रणनीति लगभग बना ली है. अब तूफानी कैंपेन की शुरुआत हो रही है. इससे पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन में बड़े बदलाव हुए है. 6 पदाधिकारियों को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. इसको लेकर बीजेपी (BJP) ने कांग्रेस पर तंज कसा है. इसे बीजेपी नेता ओपी चौधरी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पंख कुतरना बताया है.

दरअसल बुधवार(21 जून) को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चीफ मोहन मरकाम ने संगठन में कई पदाधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए संगठन में बदलाव किया है. इसके अनुसार प्रभारी महामंत्री प्रशासन और संगठन की जिम्मेदारी अरूण सिसोदिया को दिया गया है. इसके साथ महामंत्री रवि घोष बस्तर संभाग प्रभारी, महामंत्री अमरजीत चावला रायपुर शहर, युथ कांग्रेस और एनएसयूआई के प्रभारी बनाए गए है. उपाध्यक्ष प्रतिमा चंद्राकर राजनांदगांव प्रभारी, महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला मोहला मानपुर प्रभारी और महामंत्री यशर्वधन राव को प्रशिक्षण प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है.

BJP ने कहा CM भूपेश बघेल का पंख कुतर दिया गया

कांग्रेस पार्टी में चुनाव से पहले संगठन में बड़े बदलाव के बाद बीजेपी ने कांग्रेस के अंदरखाने की राजनीति पर सवाल उठाया है. बीजेपी प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने इस बदलाव को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पंख कुतर दिया जाना करार देते हुए कहा कि जिन महामंत्री अमरजीत चावला की शिकायत भूपेश बघेल ने कांग्रेस अधिवेशन के पूर्व एआईसीसी से की थी, उनको राजधानी रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है. चावला के पास यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई (NSUI)और सदस्यता का प्रभार भी रहेगा. वह अब और भी मजबूत होकर, साथ ही राजधानी के प्रभारी बनकर सीएम भूपेश बघेल की छाती पर मूंग दलने तैनात हो गए हैं. या कांग्रेस की संस्कृति के अनुसार कलेजे पर लोटने के लिए तैयार कर दिए गए हैं.  

पीसीसी चीफ ने अपने सहूलियत के हिसाब से प्रभार दिया है

बीजेपी के तंज पर कांग्रेस प्रवक्ता अजय साहू ने पलटवार किया है. अजय साहू ने कहा कि बीजेपी नें चार साल में चार अध्यक्ष बदल चुके है. तो बीजेपी को चुटकी नहीं लेना चाहिए. बीजेपी की राजनीति क्षमता कितनी है? कांग्रेस में अध्यक्ष को बदला नहीं गया है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) चीफ ने अपने सहूलियत के हिसाब से महामत्रियों को प्रभार दिया है. चुनाव महज 4 महीने बचे है इस लिए संगठन को चलाने के लिए कार्यों का विभाजन हुआ है. इसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम लेने जैसी बात नहीं है. मुझे लगता है बीजेपी के पास कोई मुद्दे नहीं है इस लिए बीजेपी ऐसा बयान देकर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है.

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh: सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री, लोगों ने लिया बढ़कर-चढ़कर हिस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget