एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: कांग्रेस इस दिन जारी कर सकती है अपनी पहली लिस्ट, बीजेपी पर लगाया ये आरोप

Chhattisgarh Election 2023 News: लिस्ट में देरी को लेकर कांग्रेस संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सनातन धर्म की मान्यता है कि पितृ पक्ष में कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है.

Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए आज से पहले चरण के 20 सीटों के लिए नामांकन(Nomination) की प्रक्रिया शुरू हो गई है. 16 अक्टूबर को के केंद्रीय मंत्री अमित शाह(Amit Shah) पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह (Dr Raman Singh) के नामांकन रैली में शामिल होने आ रहे है. लेकिन अब तक कांग्रेस (Congress) की लिस्ट अब तक नहीं आई है. कांग्रेस पितृ पक्ष समाप्त होने का इंतजार कर रही है और दुर्गा मां की पूजा के साथ प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी करने का फैसला किया है.

दरअसल 12 अक्टूबर को दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई है. इसमें पहले चरण के 20 सीटों के लिए नाम फाइनल हो गए है और दूसरे चरण के 70 सीटों के लिए अभी मंथन जारी है. लेकिन 14 अक्टूबर तक पितृ पक्ष रहेगा इस लिए 15 अक्टूबर को नवरात्रि की शुरुआत के साथ कांग्रेस अपनी पहली लिस्ट जारी करेगी. इसके साथ ये भी कहा जा रहा है कि कांग्रेस बीजेपी से भी ज्यादा महिला दावेदारों को टिकट देने वाली है. 'CANDY CRUSH वालों को अब तक खिलाड़ी नहीं मिला'
लेकिन बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तंज कसते हुए ट्वीट किया है कि आज से पहले चरण के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया आरंभ हो रही है. उधर POGO-CANDY CRUSH वालों को अब तक “खिलाड़ी” नहीं मिल पाए चुनावी मैदान के लिए. “तैयार हो जाओ” भाई, डरो मत!"बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष साव ने कांग्रेस के स्लोगन "हैं तैयार हम" पर जवाब देते हुए लिखा है "तैयार हो जाओ" भाई डरो मत.

कांग्रेस ने कहा पितृ पक्ष के बाद जारी होगी पहली लिस्ट
लिस्ट में देरी को लेकर कांग्रेस संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सनातन धर्म की मान्यता है कि पितृ पक्ष में कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है. बीजेपी ने पितृ पक्ष में अपनी सूची जारी कर ये बता दिया सनातन धर्म की मान्यताओं के खिलाफ खड़े है. कांग्रेस पार्टी की पुरानी मान्यता है. हम लोगों की भावनाओं का कद्र करते है. हमारे कार्यकर्ता नहीं चाहते थे की हम सूची पितृ पक्ष में जारी करें इसलिए हम कार्यकर्ताओं की भावना का सम्मान करते हुए. आदि शक्ति की पूजा के पहले दिन कांग्रेस की सूची जारी होगी.

इस बार ज्यादा महिलाओं को कांग्रेस टिकट देने वाली है
इसके आगे शुक्ला ने महिला दावेदारों को लेकर बड़ा दिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस शुरू से ही आधी आबादी को पूरा हक देने की पक्षधर रही है. महिला आरक्षण विधेयक भी कांग्रेस की सोच का उपज है. हमने राज्यसभा में पारित किया था. पिछले विधानसभा चुनाव में हमने 13 महिला प्रत्याशियों को टिकट दिया था. इसमें से 10 जीत कर आई. इसके बाद उपचुनाव में हमने 60 प्रतिशत महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया था. मतलब 5 में से 3 महिला चुनाव लड़ी थी और जीत कर आई थी. इस बार बीजेपी से ज्यादा महिलाओं को टिकट देंगे. महिलाएं छत्तीसगढ़ के विधानसभा में महिलाओं की आवाज बुलंद करेंगी.

अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौर पर कांग्रेस ने उठाया सवाल
वहीं अमित शाह के दौरे को लेकर सुशील आनंद शुक्ला ने बीजेपी पर निशाना साधा है. शुक्ला ने कहा कि रमन सिंह बीजेपी के तथाकथित बड़े नेता बोले जाते है. उनके नामांकन में अमित शाह आ रहे है. किसी ऐसे प्रत्याशी के नामांकन में आते जो गुमनाम होता. इसका मतलब ये है कि अमित शाह तक को भरोसा नहीं है कि गुमनाम प्रत्याशी के नामांकन में जाएंगे तो भीड़ इकट्ठा होगी या नहीं होगी और रमन सिंह को भी भरोसा नहीं है की वो राजनांदगांव जीत पाएंगे या नहीं ? इस लिए वो अमित शाह के प्रभाव का उपयोग करना चाहते है.
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
Chhatisgarh News: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
छत्तीसगढ: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
Mahtari Vandana Yojana Fraud: खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget