एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: जोगी कांग्रेस 90 सीट पर लड़ेगी चुनाव, नहीं होगा विलय और गठबंधन, अमित जोगी ने खाई कसम

Chhattisgarh Elections 2023: छत्तीसगढ़ में जोगी कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया है. अमित जोगी ने पिता अजीत जोगी की तस्वीर लेकर विधानसभा घेराव करने निकले और कहा हम कम नहीं है.

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव (Chhattisgarh Election) के लिए कुछ ही महीने बचे है. इससे पहले छत्तीसगढ़ में जोगी कांग्रेस (Jogi Congress) यानी राज्य के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी (Ajit Jogi) की पार्टी की चुनावी शंखनाद कर दिया है. आज अमित जोगी (Amit jogi) ने रायपुर में हजारों की संख्या में भीड़ जुटा कर शक्ति प्रदर्शन किया और क्षेत्रीय दल की छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने का दावा कर दिया है. इस दौरान अजीत जोगी की बहू ऋचा जोगी (Richa Jogi) ने मुख्यमंत्री पद और पार्टी के विलय और गठबंधन पर खुलासा कर दिया है.

जोगी कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए किया शक्ति प्रदर्शन 

दरअसल, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने गुरुवार को चुनावी आगाज कर दिया है. रायपुर के पुराने बस स्टैंड पंडरी में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने आम सभा को संबोधित किया है और प्रदेश से आए जोगी कांग्रेस ले कार्यकर्ताओं को छत्तीसगढ़ में पूरी ताकत से चुनाव लड़ कर अजीत जोगी के सपने को पूरा करने का आह्वान किया है. आम सभा के बाद अमित जोगी के साथ हजारों कार्यकर्ता विधानसभा घेराव करने के लिए निकले. लेकिन पुलिस ने पहले से ही 3 अलग अलग जगह में बेरीकेट लगाकर कर जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को रोक दिया. इस बीच कार्यकर्ताओं और पुलिस जवानों के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई है. 

अमित ने बीजेपी और कांग्रेस को घेरा

जोगी कांग्रेस के विधानसभा घेराव में कार्यकर्ताओं के हाथ पार्टी का गुलाबी झंडा और छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर थी. अमित जोगी के हाथ में पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की तस्वीर थी. अमित जोगी ने बीजेपी और कांग्रेस की तरफ से लगातार उठाए जा रहे सवाल का जवाब देते हुए छत्तीसगढ़ में जोगी कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा ठोक दिया है. उन्होंने कहा, "एक फिल्म का डायलॉग है. जिसमें कहा जाता है कि आज मेरे पास बिल्डिंग है, प्रॉपर्टी है, बैंक बैलेंस है और तुम्हारे पास क्या है? यही बीजेपी और कांग्रेस मुझसे पूछ रही है तो मेरा जवाब है मेरे पास मां रेणू (Renu Jogi) है. मां पिछले 2 साल से बीमार चल रही है. मैं 8 महीने से उनके साथ हॉस्पिटल में था. लेकिन मां ने आज मुझे कहा है कि तेरी दूसरी मां छत्तीसगढ़ महतारी है. छत्तीसगढ़ के अमीर धरती के गरीब लोगों को अमीर बनना है. इसलिए छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा कर अब हम पूरी ताकत से विधानसभा चुनाव लडेंगे."

आज कसम खा रहा हूं की जोगी कांग्रेस का विलय नहीं होगा

पार्टी के विधायकों के बगावत के बाद पार्टी को कमजोर कहे जाने के बाद पार्टी के विलय पर सवाल उठाए जा रहे थे, इसपर अमित जोगी ने कहा, "हम कम नहीं है हम बम हैं, अभी तो पार्टी शुरू हुई है. लोगों को लगता था कि अजीत जोगी के जाने के बाद पार्टी अनाथ हो गई है." अजीत जोगी ने हमेशा से कहा है कि जिसपर गरीबों के हाथ होते वो कभी अनाथ नहीं हो सकता है. बीजेपी और कांग्रेस वाले को हमने माना किया है. आज कसम खा रहा हूं की जोगी कांग्रेस का विलय नहीं होगा."

उन्होंने आगे कहा, "मै तेलंगाना गया था 3 दिन हैदराबाद में था. तेलंगाना में मैंने देखा कि 2014 में राज्य बना है और 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य बना है और हमारे राज्य में प्रति व्यक्ति आय 23 साल में केवल 25 हजार रुपए बढ़ा है लेकिन तेलंगाना में 9 साल में देश में सबसे ज्यादा साढ़े 3 लाख रुपए प्रति व्यक्ति आय है. वहां एक क्षेत्रीय पार्टी की सरकार है. हमारे राज्य में दिल्ली हाई कमान वाले बीजेपी और कांग्रेस की सरकार रही. लेकिन जोगी कांग्रेस की हाई कमान हमारे छत्तीसगढ़ लोग है."

मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर बोली ऋचा जोगी 

इसके अलाव छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी की बहू ऋचा जोगी ने कहा, "छत्तीसगढ़ में जोगी कांग्रेस की बहुत अच्छी स्थिति में है. हम पूरी तरीके से तैयार हैं सरकार को मात देने के लिए. जोगी कांग्रेस निष्क्रिय नहीं है, हम पूरे 90 विधानसभा सीट पर चुनाव लडेंगे. जोगी कांग्रेस का विलय नहीं होगा और न ही गठबंधन होगा. हम अकेले लड़ेंगे और हम कामयाब होंगे." वहीं पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर कहा कि जो जनता कहेगी वही हमारा फैसला होगा, जनता हमारी बॉस है.

ये भी पढ़ें

ABP C-Voter Survey: छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल पर कितना भारी पड़ेंगे अरविंद केजरीवाल, सर्वे में आया हैरान करने वाला नतीजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget