एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: बैकुंठपुर विधानसभा सीट पर दिलचस्प होगा मुकाबला, ये 8 उम्मीदवार आमने-सामने, जानें सियासी समीकरण

Chhattisgarh Election: बैकुंठपुर विधानसभा में आठ उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा. इस विधानसभा में दूसरे चरण में वोट डाले जाएंगे. यहां 17 नवंबर को दो लाख से अधिक मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे.

Chhattisgarh Assembly Election 2023: कोरिया (Korea) जिले में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी बढ़ गई है. यहां चुनाव कार्य मे जुटे अधिकारियों-कर्मचारियों के नहाने और भोजन का समय अन्य दिनों के अपेक्षा बदल चुका है. बैकुंठपुर (Baikunthpur) विधानसभा में नामांकन पत्र जमा करने के बाद नाम वापसी की गुरुवार (दो नवंबर) को अंतिम तारीख थी. गुरुवार को किसी भी उमीदवार ने नाम वापस नहीं लिया. निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार, अब बैकुंठपुर में आठ प्रत्याशी चुनावी मैदान में होंगे.

भारतीय जनता पार्टी (BJP) से भइया लाल राजवाड़े, कांग्रेस (Congrss) से अम्बिका सिंहदेव, आम आदमी पार्टी (AAP) से डॉ. आकाश कुमार, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) से  दुर्गेश साहू, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से  मेजर प्रसाद यादव, समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) से सोमार साय लोहार, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से  संजय सिंह कमरो और निर्दलीय प्रत्याशी बृजमोहन साहू यहां से मैंदान में हैं. भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी, मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दल हैं.

प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह कर दिया गया आवंटित
वहीं छत्तीसगढ़ राज्य से एकमात्र राज्यस्तरीय मान्यता दल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) है और अन्य गैर मान्यता प्राप्त पंजीकृत दल हैं. गुरुवार  को इन प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिया गया. भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को कमल, कांग्रेस के हाथ,आम आदमी पार्टी के झाड़ू, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के बांसुरी, समाजवादी पार्टी को साइकिल, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के आरी और निर्दलीय प्रत्याशी को एयर कंडीशनर चुनाव चिन्ह प्रदान किया गया है. बैकुंठपुर विधानसभा में वोटिंग के लिए महज 14 दिन बचे हैं.

बैकुंठपुर विधानसभा में दूसरे चरण में वोट डाले जाएंगे. 17 नवंबर को सुबह आठ बजे से यहां के सभी 306 मतदान केन्द्रों पर इस विधानसभा के दो लाख से अधिक मतदाताओं द्वारा मतदान किया जाएगा. गौरतलब है कि प्रदेश में पहले चरण की 20 सीटों पर सात और दूसरे चरण की 70 सीटों पर 17 नवंबर को मतदान कराया जाएगा. चुनवी नतीजे  तीन दिसंबर को घोषित किए जाएंगे.

Chhattisgarh Election 2023: दूसरे चरण की 70 सीटों पर 958 प्रत्याशी चुनावी मैदान में, जानें- CM बघेल की सीट से कितने उम्मीदवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget