एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: अरविंद केजरीवाल की बिलासपुर में बड़ी रैली, AAP का दावा- 'छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को हराना आसान'

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में विधासनभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी का चुनावी कैंपेन शुरू हो गया है. रायपुर के बाद अब बिलासपुर संभाग में 2 जुलाई को दिल्ली के सीएम केजरीवाल की बड़ी रैली है.

Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव (Chhattisgarh Assembly Election 2023) को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों की तैयारी तेज हो गई है. कांग्रेस (Congress), बीजेपी (BJP) के साथ आम आदमी पार्टी (AAP) भी सरकार बनाने का दावा ठोक रही है. इसी बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind kejariwal) और पंजाब के सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) का छत्तीसगढ़ दौरा फिक्स हो गया है. इस साल दूसरी बार अरविंद केजरीवाल छत्तीसगढ़ में चुनावी सभा करने वाले हैं. इस बार बिलासपुर संभाग में उनकी महारैली है.

अगले महीने बिलासपुर में आप की बड़ी रैली
दरअसल, आम आदमी पार्टी अगले महीने 2 जुलाई को बिलासपुर में चुनावी शंखनाद करने वाली है. इसके लिए पार्टी की तैयारी शुरू हो गई है. राजनीतिक पंडितों के अनुसार आम आदमी पार्टी के लिए बिलासपुर संभाग इस लिए खास हो जाता है क्योंकि सबसे ज्यादा 24 विधानसभा सीट बिलासपुर संभाग में हैं. यहां सभी राजनीतिक पार्टियों के विधायक हैं. कांग्रेस, बीजेपी, छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी के विधायक हैं. इसलिए आम आदमी पार्टी की नजर बिलासपुर संभाग में है. 

आप का दावा- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को हराना आसान
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा दिल्ली और पंजाब के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस आम आदमी पार्टी को कमजोर समझ रही थी, लेकिन दोनों राज्यों में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को बुरी तरह से हराया. उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ में आप के पदाधिकारी गांव-गांव में सक्रिय हैं. पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता और पदाधिकारी घर-घर जाकर लोगों से चर्चा कर रहे हैं. हम प्रदेश में दूसरे और तीसरे नंबर की पार्टी बनने के लिए चुनाव नहीं लड़ रहे हैं, हम 2023 में पूर्ण बहुमत से एक आम आदमी की सरकार बनाने आए हैं. इस चुनाव के बाद बीजेपी और कांग्रेस दूसरे-तीसरे नंबर की पार्टी बन जाएंगी. दिल्ली और पंजाब से ज्यादा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को चुनाव हराना आसान है.

कांग्रेस ने कहा पिछले चुनाव में आप की जमानत जब्त हो गई थी
इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीसरे मोर्चे को नकार चुके है. उन्होंने रायपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश में तीसरे मोर्चे का कोई असर नहीं होने वाला है. वहीं छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला भी कह चुके है कि आम आदमी पार्टी पिछले बार विधानसभा चुनाव लड़ी थी. 90 विधानसभा सीट में उनकी जमानत जब्त हुई थी.कहीं भी 200 -500 से अधिक वोट नहीं मिले थे. आम आदमी पार्टी सिद्धांत विहीन पार्टी है. कुछ अवसरवादी द्वारा बनाया गया दल है. धीरे धीरे आम आदमी पार्टी खत्म हो जाएगी.

इससे पहले रायपुर संभाग में हो चुकी है चुनावी सभा
गौरतलब है इस साल के अंत में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने वाले है. इस लिए राज्य में आम आदमी पार्टी की सक्रिय बढ़ गई है. संगठन को मजबूत करने के लिए पार्टी लगातार बड़े स्तर में अभियान चला रही है. वहीं आपको बता दें कि इससे पहले 5 मार्च को अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान रायपुर में बड़ी सभा कर चुके है. इसमें उन्होंने दावा किया था कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच टक्कर है.

यह भी पढ़ें: Adipurush: श्रीराम के ननिहाल से उठी 'आदिपुरुष' को बैन करने की मांग, CM बघेल ने कहा- 'हमारे भांचा अपमान नहीं सहेंगे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget