एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: पहले चरण के 223 में से 46 उम्मीदवार करोड़पति, AAP के खड़गराज सिंह सबसे अमीर

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 223 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है. जिसमें से 46 उम्मीदवार करोड़पति हैं. इसमें आम आदमी पार्टी के खड़गराज सिंह सबसे अमीर हैं.

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण में चुनाव लड़ रहे 223 उम्मीदवारों में से 46 उम्मीदवार करोड़पति हैं, जिनमें आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार खड़गराज सिंह (Khadgraj Singh) 40 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के साथ सबसे अमीर प्रत्याशी हैं. एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और छत्तीसगढ़ इलेक्शन वॉच की रिपोर्ट के अनुसार पहले चरण में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की संपत्ति का औसत 1.34 करोड़ रुपये है.

रिपोर्ट के अनुसार राज्य के प्रमुख दलों में भाजपा के 20 उम्मीदवारों की प्रति उम्मीदवार औसत संपत्ति 5.33 करोड़ रुपये है. कांग्रेस के 20 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 5.27 करोड़ रुपये है और आप के 10 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 4.45 करोड़ रुपये है. वहीं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के 15 उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 30.54 लाख रुपये है.

राज्य की कुल 90 विधानसभा सीटों में से 20 पर पहले चरण में सात नवंबर को मतदान होगा. जबकि शेष 70 निर्वाचन क्षेत्रों में 17 नवंबर को मतदान होगा. रिपोर्ट के अनुसार सबसे अधिक घोषित संपत्ति वाले शीर्ष तीन उम्मीदवारों में सबसे आगे कवर्धा सीट से पूर्व शाही परिवार के वंशज आप के खड़गराज सिंह (40 करोड़ रुपये से अधिक) हैं. इसके बाद पंडरिया सीट से भाजपा की भावना बोहरा (33 करोड़ रुपये से अधिक) और कांग्रेस के जगदलपुर सीट से उम्मीदवार जतीन जायसवाल (16 करोड़ रुपये से अधिक) हैं.

निर्दलीय उम्मीदवार के पास सबसे कम रकम

सबसे कम संपत्ति वाले तीन उम्मीदवार डोंगरगढ़ (एससी) सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हेम कुमार सतनामी (आठ हजार रुपये), अंतागढ़ (एसटी) से भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के नरहर देव गावड़े (10 हजार रुपये) और राजनांदगांव से रिपब्लिकन पक्ष (खोरपिया) की प्रतिमा वासनिक (10 हजार रुपये) हैं.

शून्य संपत्ति होने पर भी लड़ रहे चुनाव

रिपोर्ट में कहा गया है कांकेर (एसटी) सीट से आजाद जनता पार्टी की उम्मीदवार पार्वती तेता और मोहला-मानपुर (एसटी) से जेसीसी (जे) के उम्मीदवार नागेश पुरम ने शून्य संपत्ति घोषित की है. रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस के उम्मीदवार मोहम्मद अकबर (कवर्धा सीट) और भाजपा के दो उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह (राजनांदगांव) और विक्रांत सिंह (खैरागढ़) आयकर रिटर्न (आईटीआर) में घोषित उच्च आय वाले शीर्ष तीन उम्मीदवार हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि आईटीआर में अकबर ने अपनी कुल आय एक करोड़ रुपये (स्वयं, पति/पत्नी और आश्रित) से अधिक दिखाई है, उसके बाद विक्रांत सिंह (63 लाख रुपये से अधिक) और रमन सिंह (55 लाख रुपये से अधिक) हैं.

पहले चरण में 43 फीसदी उम्मीदवार स्नातक

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 223 उम्मीदवारों में से 115 (52 फीसदी) ने अपनी शैक्षणिक योग्यता पांचवीं और 12वीं कक्षा के बीच घोषित की है, जबकि 97 (43 फीसदी) उम्मीदवारों ने स्नातक या उससे ऊपर की शैक्षणिक योग्यता होने की जानकारी दी है. पांच उम्मीदवार डिप्लोमा धारक हैं तथा चार उम्मीदवारों ने खुद को सिर्फ साक्षर बताया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि एक उम्मीदवार निरक्षर है, जबकि एक उम्मीदवार ने अपनी शैक्षणिक योग्यता नहीं बताई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि पहले चरण में 25 (11 फीसदी) महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ रही हैं, जिनमें से तीन-तीन कांग्रेस और भाजपा से हैं.

यह भी पढ़ेंः Korba: दिवाली-छठ समेत इन त्योहारों पर केवल दो घंटे आतिशबाजी की इजाजत, ऑनलाइन पटाखों की बिक्री पर रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget