एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: इस तारीख से छत्तीसगढ़ में MSP पर होगी अरहर, उड़द और मूंग की खरीदी, जानें- कीमत

किसानों की लंबे समय से मांग को छत्तीसगढ़ सरकार ने सुन लिया है. अरहर, उड़द और मूंग की खरीदी एमएसपी पर होगी. कृषि विभाग ने मार्फेड, मंडी बोर्ड, कलेक्टरों और संभायुक्तों को दिशा निर्देश जारी कर दिया है.

Pulses Minimum Support Price 2022-23: छत्तीसगढ़ सरकार 2022- 23 सीजन में अरहर, उड़द और मूंग की खरीदी एमएसपी पर करेगी. छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मार्कफेड को तैयारी करने के निर्देश दे दिए गए हैं. मार्कफेड के माध्यम से अरहर, उड़द और मूंग की खरीदी की जाएगी. किसानों को अरहर और उड़द 6600 रुपए और मूंग 7755 रुपए प्रति क्विंटल की दर से कीमत अदा की जाएगी.

इस तारीख को होगी खरीदी

किसान काफी लंबे समय से अरहर, मांग और उड़द के लिए एमएसपी की मांग कर रहे थे. अब राज्य सरकार ने किसानों की फरियाद सुन ली है. मूंग और उड़द का उपार्जन 17 अक्टूबर 2022 से 16 दिसंबर 2022 तक और अरहर का उपार्जन 13 मार्च 2023 से 12 मई 2023 तक की अवधि में किया जाएगा. सरकार ने गोदाम और भण्डारण की सुविधा के लिए 25 कृषि उपज मंडियों का चिन्हांकित किया है. कृषि उपज मंडी अरहर, मूंग और उड़द की खरीदी के केन्द्र होंगे.

Surguja News: ब्लड डोनेशन कैम्प में 470 लोगों ने किया रक्तदान, 45 पुलिस वालों ने भी निभाया इंसानियत का फर्ज

 कृषि विभाग ने दिया निर्देश

कृषि विभाग ने खरीदी के लिए दिशा-निर्देश सभी संभागायुक्तों, कलेक्टरों सहित मार्कफेड और मंडी बोर्ड को जारी कर दिया है. दिशा-निर्देश में कहा गया है कि खरीदी केन्द्र पर आवश्यक संसाधनों, उपकरणों और मानव संसाधन की व्यवस्था मार्कफेड करेगा और यूनिफाईड फार्मर पोर्टल पर कृषक का पंजीयन कर उपलब्ध डाटा नाफेड को दिया जाएगा. डाटा को ई-समृद्धि पोर्टल में खरीदी के लिए इंटीग्रेड किया जाएगा. चयनित खरीदी केन्द्रों में किसानों की टैगिंग की जाएगी.

किसानों को मिलेगी प्रिंटेड रसीद

खरीदी केन्द्रों में किसानों की सामान्य जानकारी के लिए एफएक्यू उत्पाद का प्रदर्शन सुनिश्चित करने के साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि एफएक्यू मानक का अरहर, उड़द और मूंग का समर्थन मूल्य से कम पर उपार्जन केन्द्र में विक्रय न हो. एफएक्यू गुणवत्ता की खरीदी की सघन मॉनिटरिंग की जाएगी. रेंडम सैम्पलिंग के लिए नाफेड के साथ राज्य स्तरीय संयुक्त टीम का गठन होगा, जो उपार्जन केन्द्र के खरीदी कार्य की तैयारी से लेकर संग्रहण तक का निरीक्षण करेंगे.

अनुमानित उत्पादन 1.76 लाख मैट्रिक टन

खरीफ सीजन 2022 में राज्य में एक लाख 40 हजार हेक्टेयर में अरहर, 22 हजार हेक्टेयर में मूंग और एक लाख 75 हजार हेक्टेयर में उड़द की खेती का लक्ष्य है. कृषि विभाग ने राज्य में 94,500 मीट्रिक टन अरहर, 12,100 मीट्रिक टन मूंग तथा 70,000 मीट्रिक टन उड़द का उत्पादन अनुमानित किया है.

25 मंडियों में होगी खरीदी

राज्य में भाटापारा, गरियाबंद, महासमुन्द, बसना, दुर्ग, बेमेतरा, राजनांदगांव, खैरागढ़ डोंगरगढ़, गंडई, कवर्धा, पण्डरिया, मुंगेली, लोरमी, सक्ती, रायगढ़, अंबिकापुर, सूरजपुर, रामानुजगंज, जशपुर, कोण्डागांव, केशकाल, नारायणपुर, सम्बलपुर, पखांजूर कृषि मंडी में अरहर, मूंग और उड़द की खरीदी समर्थन मूल्य पर होगी.

Bastar News: जान जोखिम में डाल बस्तर के गांव वाले कर रहे नाला पार, वन विभाग की लापरवाही से चेक डेम बदहाल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget