एक्सप्लोरर

Ambikapur: अंबिकापुर रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस नेताओं ने किया 'रेल रोको आंदोलन', DRM को सौंपा ज्ञापन

Chhattisgarh News: अंबिकापुर में कांग्रेस नेताओं ने रेलवे के विरोध में रेल रोको आंदोलन किया. इसमें जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता भी शामिल थे. इस दौरान केंद्र सरकार और रेलवे पर कई आरोप लगाए.

Ambikapur News: छत्तीसगढ़ में पैसेंजर ट्रेनों के फेरों में कटौती, किराया बढ़ोतरी एवं रेल सुविधाओं में गिरावट के विरोध में शुक्रवार (15 सितंबर) को सरगुजा जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता के नेतृत्व में अंबिकापुर रेलवे स्टेशन में ट्रेन रोको आंदोलन किया गया. बता दें कि वर्षो से भारतीय रेल आम जनता का भरोसेमंद, सस्ता एवं सुलभ परिवहन का साधन हुआ करता था.

पैसेंजर ट्रेन सरगुजा अंचल के लिए आवागमन का बेहतर साधन के रूप में जाना जाता है. इधर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि विगत 3 वर्षो से 67382 सवारी रेल गाड़ियों के फेरों को मेंटेनेंस के नाम पर सरलता से बंद किया गया, लेकिन इसी दौरान मालगाड़ी धड़ल्ले से दौड़ती रही. कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में सवारी रेल गाड़ियों के 200 स्टॉपेज समाप्त किए गए. प्लेटफार्म टिकट की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी किया गया.

'मिलने वाली छूट को समाप्त किया गया है'
राकेश गुप्ता ने कहा कि स्पेशल गाड़ियों के नाम पर आज भी छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों से अधिक किराया वसूला जा रहा है. बुजुर्गों एवं विद्यार्थियों को टिकट में मिलने वाली छूट को समाप्त किया गया है. रेलवे के द्वारा किए जा रहे इन अन्यायपूर्ण कार्यों के कारण छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को लगातार परिवहन के इस सस्ते सुलभ माध्यम से वंचित होना पड़ रहा है. इन सभी बातों को लेकर राष्ट्रपति के नाम स्टेशन मास्टर के माध्यम से डीआरएम को ज्ञापन सौंपा गया है.

'इसपर प्रधानमंत्री को ध्यान देना चाहिए'
गुप्ता ने कहा कि ये (केंद्र सरकार) देश भी नहीं चला पा रहे है और ना रेल. बड़ी बात कहने वाले लोग बोले थे हम यहां नई नई ट्रेन लाएंगे. ये रेगुलर ट्रेन तो चला नहीं पा रहे. इसपर प्रधानमंत्री को ध्यान देना चाहिए. ट्रेन के रखरखाव का अलावा अन्य कारणों से ट्रेनें रद्द की जा रही है. जितनी ट्रेन कोविड के दौर में चली थी, स्पेशल ट्रेन के नाम पर, उन ट्रेनों का आज भी किराया कम नहीं किया गया है. कहीं न कहीं आम जनता को परेशानी महसूस हो रही है और कांग्रेस पार्टी आम जनता के साथ खड़ी है. इनकी हेकड़ी छत्तीसगढ़ की जनता निकालेगी. उन्हें जनहित के पक्ष में काम करना चाहिए. 

अंबिकापुर रेलवे स्टेशन मास्टर राकेश रंजन ने कहा कि रेल रोको आंदोलन के तहत कांग्रेस कमेटी द्वारा मेमोरंडम दिया गया. इसे रेल प्रबंधक (DRM) को भेजेंगे. आगे की कार्रवाई रेल प्रबंधक करेंगे.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh: घटिया पुल निर्माण की शिकायत पर भड़कीं विधायक, तुड़वाकर नए सिरे से निर्माण का आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
Global Rich List 2026: किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
Embed widget