एक्सप्लोरर

Ambikapur News : पुलिस से बचने के लिए वीरप्पन बन गया आरोपी, पुलिस मांग रही मदद

Ambikapur News : एक हत्या का आरोपी पुलिस के लिए वीरप्पन बन गया है. तमाम कोशिशों के बाद भी पुलिस पकड़ पाने में नाकाम रही है. अब उसकी जानकारी पाने के लिए नंबर जारी किया है.

Ambikapur  News : अम्बिकापुर जिले में हत्या का एक आरोपी पुलिस के लिए वीरप्पन बन गया है. हत्या की घटना के बाद से वो जंगल में कई धारदार हथियार लेकर पिछले पांच दिनों से रह रहा है. ग्रामीणों की इस सूचना पर पुलिस ने बुधवार को हिम्मत जुटाई और फिर जंगल में पुलिस बल और ड्रोन की मदद से आऱोपी की तलाश की गई. लेकिन दिन भर खाख छानने के बाद भी पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली. जिसके बाद पुलिस ने नंबर जारी करते हुए आरोपी की जानकारी देने के लिए गांव वालों से अपील की है.

गडासे से की हत्या
पांच दिन पहले अम्बिकापुर कोतवाली थाना क्षेत्र के बकिमा गांव में एक सिरफिरे युवक ने एक युवती की बेरहमी से हत्या कर दी थी. उसके पिता पर भी जानलेवा हमला किया था. दरअसल 10 दिसंबर को युवती अपने घर के बाहर चना मुर्रा खरीद रही थी. तभी आऱोपी चंदेश्वर ने युवती पर गडासे से लगातार तीन बार हमला किया. जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई. इधर अपनी बेटी की चीख सुनकर जब मृत युवती सरस्वती दास के पिता जयमंगल दास घर से बाहर निकले. तो सिरफिरे युवक ने जयमंगल पर भी हमला कर दिया था. हालांकि हमले के दौरान जयमंगल के गर्दन में गडासे की चोट जरूर लगी. लेकिन वो किसी तरह जान बचाकर घर के अंदर घुस गए औऱ दरवाजा बंद कर लिया. जिससे उनकी जान बच सकी. जिसके बाद आरोपी युवक हथियार समेत मौके से फरार हो गया था. वहां जमा भीड में से एक ग्रामीण ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी थी. जिसके बाद पुलिस ने शव के पंचनामा औऱ पोस्टमार्टम कर शव परिजनो को सौंप दिया और परिजनों की शिकायत पर आऱोपी चंदेश्वर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया.

हत्या के बाद जंगल में फरार
आरोपी के फरार होने के बाद से पुलिस को लगातार ये सूचना मिल रही थी कि आऱोपी चंदेश्वर गांव के ही जंगल मे फरारी काट रहा है. उसके पास कई धारदार हथियार है. इधर इस मामले की लगातार मिल रही जानकारी के बाद पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले के निर्देश पर एडिशनल एसपी विवेक शुक्ला औऱ सीएसएपी के साथ काफी संख्या में पुलिस बल पहले बकिमा गांव पहुंचा.

वहां से पुलिस टीम ग्रामीणों की निशानदेही पर दल बल के साथ जंगल में घुसी. जिसके बाद दोपहर होने के पहले से शाम होने के पहले तक पुलिस टीम ने कई नदी नाले पार करते हुए जंगल में आरोपी की तलाश की. लेकिन पुलिस आरोपी तक पहुंचने में असफल रही. इतना ही नहीं पुलिस ने घने जंगल में आरोपी की तलाश के लिए ड्रोन कैमरे का भी इस्तेमाल किया. लेकिन ड्रोन की नजर में भी आरोपी कैद नहीं हो पाया. लिहाजा पुलिस को बरैंग लौटना पडा.

पुलिस ने ग्रामीणो से मांगी मदद
सुबह से दोपहर तक जघन्य हत्या के आरोपी की तलाश के बाद जब पुलिस को सफलता नहीं मिली. तो पुलिस ने पहले गांव वालों से पूछताछ कर आरोपी के बारे में ज्यादा जानकारी एकत्र की. साथ ही पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए ग्रामीणों से अपील की है कि जिसे भी आरोपी दिखे या उसके बार में जानकारी मिले वो 9479193599 और 9479193508 नंबर पर पुलिस को जानकारी दें.

ये भी पढ़ें-

Sehore News : समाज से परेशान पिता ने आंगनबाड़ी को मकान दान देना चाहा, सीएम से लगाई ये गुहार

Tablighi Jamaat: सऊदी अरब के तबलीगी जमात पर बैन के बाद दारुल उलूम देवबंद में मचा हडकंप, जानिए सऊदी के ये बड़े आरोप और दारुल उलूम का जवाब  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget