एक्सप्लोरर

Bastar News: इन मांगों को लेकर बस्तर में शुरू होगा रेल रोको आंदोलन, आंदोलनकारियों ने दिया एक महीने का अल्टीमेटम

युवाओं ने डीआरएम से कहा कि अगर अगले एक महीने तक उनकी मांग पूरी नहीं होती हैं तो बस्तर मे रेल रोको आंदोलन की शुरुआत की जाएगी.

Bastar News: छत्तीसगढ़ के बस्तर में रेल सुविधाओं की मांग को लेकर लगातार बस्तरवासी आंदोलन कर रहे हैं. हाल ही में अपनी मांगों को लेकर 170 किलोमीटर की पदयात्रा समाप्त करने के बाद अब बस्तर के युवा भी जगदलपुर को राजधानी रायपुर तक रेल मार्ग से जोड़ने के लिए जल्द से जल्द काम पूरा करने की मांग कर रहे हैं.

इन युवाओं की मांग है कि उड़ीसा के कोरापुट स्टेशन तक चलने वाली सभी पैसेंजर ट्रेन को जगदलपुर तक चलाई जाएं. इधर इस आंदोलन की जानकारी मिलने के बाद रेलवे अधिकारियों के बुलावे पर बस्तर रेल आंदोलन के युवाओं की टीम वाल्टेयर रेल मंडल के डीआरएम अनूप सथपति से विशाखापटनम में मिले और अपनी मांगों को लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपा.

मांगे पूरी नहीं होने पर दी चेतावनी
इसके साथ ही युवाओं ने डीआरएम से कहा कि अगर अगले  एक महीने तक उनकी मांग पूरी नहीं होती हैं तो बस्तर मे रेल रोको आंदोलन की शुरुआत की जाएगी, जिससे रेलवे प्रशासन को करोड़ों रुपए का नुकसान पहुंच सकता है. डीआरएम से मिलने वाले युवाओं में आंदोलन संयोजक मंडल के सदस्य साकेत शुक्ला, सुशील मौर्य, नवनीत चांद और रोहित आर्या शामिल थे.

एक महीने का दिया अल्टीमेटम 
बस्तर के युवाओं ने अपनी प्रमुख मांगों में राजधानी रायपुर को जगदलपुर से सीधे जोड़ने के लिए 140 किलोमीटर की रेलवे ट्रैक का जल्द से जल्द पूरा करने, ओड़िसा के कोरापुट तक आने वाली सभी यात्री ट्रेनों को जगदलपुर तक विस्तार करने, दुर्ग रायपुर एक्सप्रेस में नई दिल्ली तक सब्सिडेयरी कोच और ट्रांसपोर्टेशन कोच जोड़ने के साथ ही रेलवे हॉस्पिटल का उन्नयन, रेलवे स्कूल का उन्नयन करने की मांग की है.

एक महीने बाद होगा रेल रोको आंदोलन
वहीं इधर रेल नहीं तो बस्तर का लोहा नहीं की तर्ज पर जिस आंदोलन की तैयारी चल रही है उसे लेकर रेलवे प्रशासन खासा चिंतित नजर भी आ रहा है. रेलवे की चिंता है कि डीआरएम ने आंदोलनकारी युवाओं को बातचीत का न्यौता दिया, आंदोलनकारी युवाओं के मुताबिक चर्चा सकारात्मक था, लेकिन अब अगले एक महीने का इंतजार है. अगर डीआरएम ने जो वादा किया है उसे पूरा नहीं करते हैं तो एक बार फिर से बस्तर में रेल रोको आंदोलन की शुरुआत की जाएगी.

ये भी पढ़ें

MP News: रायसेन में गौवंश हत्या के मामले में पहले चक्काजाम फिर आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर, देखें तस्वीरें

MP News: सीएम शिवराज ने दिखाई 2 हजार से ज्यादा एंबुलेंस को हरी झंडी, टीबी-मलेरिया को लेकर किया ये बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
Global Rich List 2026: किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
Embed widget