एक्सप्लोरर

कान में आई अजीब आवाज! पहले मुर्गे का गला रेता और फिर पिता ने मासूम बेटे की दी बलि

Chhattisgarh Balrampur News: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में मानसिक रूप से विक्षिप्त पिता ने मुर्गे का गला रेतने के बाद बेटे की हत्या कर दी. पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में मानव बलि का एक संदिग्ध मामला सामने आया है, जिसमें एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने अपने चार वर्षीय बेटे की गला काटकर हत्या कर दी.

घटना की जानकारी जैसे ही परिवार के सदस्यों को मिली उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया. पुलिस पूछताछ में शख्स ने दावा किया कि उसके कानों में अजीब सी आवाज सुनाई दे रही थी और उसे किसी की बलि चढ़ाने के लिए कहा जा रहा था.

कहां का है मामला?

अधिकारियों ने बताया कि जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत महुआडीह गांव में पुलिस ने कमलेश नगेशिया (26) को अपने पुत्र अविनाश की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है.

उन्होंने बताया कि कमलेश के परिजनों ने जानकारी दी कि शनिवार को कमलेश अचानक पागलों की तरह हरकत करने लगा. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परिजनों ने कमलेश की बातों पर ध्यान नहीं दिया और रात में भोजन के बाद सभी सोने चले गए और कमलेश की पत्नी भी अपने दो बेटों को लेकर अपने कमरे में सोने चली गई.

मुर्गे का गला रेता

उन्होंने बताया कि रात में कमलेश अचानक उठा और उसने घर के आंगन में एक मुर्गे का गला रेत दिया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बाद में वह अपने बड़े बेटे अविनाश को उठाकर आंगन में ले आया और गला रेतकर उसकी हत्या कर दी.

जब उसकी पत्नी उठी और बच्चे को नहीं देखा तो वो बाहर आई और अपने पति से अपने बेटे के बारे में पूछा. पुलिस अधिकारी ने कहा, ''आरोपी ने उसे बताया कि उसने बलि देने के लिए अपने बच्चे की हत्या कर दी.'' 

अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जानकारी के अनुसार कमलेश की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़े :नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट से दहला गांव, दो महिला गंभीर रूप से घायल, ग्रामीण के घर छिपा रखा था बम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget