एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Congress Candidate List: छतीसगढ़ में कांग्रेस ने टिकट बंटवारे में किन जातियों पर लगाया दांव? पढ़ें पूरा समीकरण

Congress Candidate List: कांग्रेस ने आज देश भर में 36 और छत्तीसगढ़ में 6 प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया है. सरगुजा और बस्तर संभाग की कोई भी सीट के लिए प्रत्याशी के नाम का एलान नहीं किया है.

Chhattisgarh Congress Candidate List 2024: छत्तीसगढ़ में बीजेपी के बाद कांग्रेस ने भी अपने लोकसभा प्रत्याशियों का आज एलान कर दिया. लेकिन कांग्रेस ने 11 लोकसभा वाले छत्तीसगढ़ में फ़िलहाल  6 नाम घोषित किए हैं. जिसमें कुछ विधायक, कुछ विधानसभा हारे प्रत्याशी और एक मौजूदा सांसद शामिल हैं. ओबीसी का राग अलापने वाली कांग्रेस ने अधिकांश टिकट ओबीसी वर्ग के प्रत्याशी को दी है. 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने आज देश भर में 36 और छत्तीसगढ़ में 6 प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया है. जिसमें राजनांदगांव से पूर्व मुख्यमंत्री और फ़िलहाल दुर्ग जिले के पाटन से विधायक भूपेश बधेल को अपना प्रत्याशी बनाया है. इसी तरह कोरबा संसदीय क्षेत्र से पूर्व केन्द्रीय मंत्री और मौजूदा विधायक चरणदास महंत की सांसद पत्नी ज्योत्सना महंत को एक बार फिर से प्रत्याशी बनाया है. 

हारे का सहारा लोकसभा चुनाव

तीसरी महत्वपूर्ण टिकट महासमुंद संसदीय क्षेत्र की है. यहां से कांग्रेस आलाकमान ने राज्य के पूर्व गृहमंत्री, पूर्व सांसद ताम्रध्वज साहू को अपना प्रत्याशी बनाया है. इसके बाद बात करें जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट की तो इस सीट से कांग्रेस ने विधानसभा हार चुके पूर्व नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया पर दांव खेला है.

इसी तरह रायपुर लोकसभा के लिए कांग्रेस ने युवा नेता विकास उपाध्याय पर भरोसा जताया है. विकास उपाध्याय उसके पहले रायपुर पश्चिम से विधायक थे. इस बार के विधानसभा चुनाव में उनको हार नसीब हुई थी. इसके अलावा दुर्ग से इस बार कांग्रेस ने राजेंद्र साहू को अपना प्रत्याशी बनाया है. 

ओबीसी वोट पर फ़ोकस

छत्तीसगढ़ के लिए कांग्रेस ने जिन 6 सीटों पर प्रत्याशी के नाम का एलान कर दिया है. वो प्रदेश के मौलाना इलाक़े की सीट है और इन सीटों पर ओबीसी वोटरों की तादाद अच्छी ख़ासी है. खुद कांग्रेस नेता गाहें बगाहे ये सुने गए हैं कि प्रदेश में ओबीसी वोटरों की तादाद 50 फ़ीसदी से अधिक है.

लिहाज़ा इन वोटरों को अपने पक्ष में लाने के लिए कांग्रेस ने पहली सूची मे कास्ट फ़ैक्टर तो ध्यान में रखते हुए 6 मे से 5 सीट पर ओबीसी प्रत्याशी उतारा है. जबकि बिलासपुर संभाग में अच्छी ख़ासी तादाद में पाए जाने वाले सतनामी समाज से भी कांग्रेस ने पूर्व मंत्री शिव डहरिया को अपना प्रत्याशी बनाया है. इसके अलावा शहरी क्षेत्र वाले रायपुर लोकसभा से कांग्रेस ने ब्राह्मण चेहरे पर दांव खेला है. 

6 में से 5 सीटों पर ओबीसी प्रत्याशी

राजनांदगांव भूपेश बघेल (OBC)

महासमुंद ताम्रधव्ज साहू (OBC) 

कोरबा से ज्योत्सना महंत (OBC) 

दुर्ग से राजेंद्र साहू (OBC) 

जांजगीर चांपा से शिव डहरिया (OBC) 

रायपुर से विकास उपाध्याय (General)

सरगुजा संभाग और बस्तर संभाग की कोई भी लोकसभा के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी के नाम का एलान नहीं किया है. वैसे अगर बात करें प्रत्याशी चयन की तो कांग्रेस ने जिन 6 नाम का एलान किया है. उसमें तीन चेहरे ऐसे हैं जो चंद महीने पहले विधानसभा चुनाव हार चुके हैं.

मतलब वोटरों की नापसंद के नेताओं को मैदान में उतारा है. खैर जातीय आधार पर टिकट बंटवारे के बाद बांकि बची 5 सीट पर प्रत्याशी चयन को लेकर चल रही खींचातान के बीच दूसरी सूची कब जारी होती है. उन सीटों पर कांग्रेस कोई नया प्रयोग करती है.या नहीं ये कुछ दिन में साफ़ हो जाएगा.

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने ली एक और BJP नेता की जान, एक साल में आठ की हो चुकी है हत्या

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget