एक्सप्लोरर

Watch: रायपुर दक्षिण उपचुनाव में कांग्रेस की गुटबाजी आई सामने, BJP ने वीडियो शेयर कर लिये मजे

Chhattisgarh Election 2024: रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले कांग्रेस के दो नेताओं की गुटबाजी सामने आई है. बीजेपी ने वीडियो शेयर कर कांग्रेस पर तंज कसा है.

Raipur South Assembly By Election: रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव होना है. उपचुनाव से पहले कांग्रेस की गुटबाजी सतह पर आ गयी है. कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में समन्वय की भारी कमी है. अधिकृत प्रत्याशी की घोषणा के बाद भी दो नेताओं ने नामांकन पत्र खरीद लिया.

पीसीसी चीफ दीपक बैज और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में भूपेश बघेल और दीपक बैज के बीच नाराजगी साफ देखी जा सकती है. बीजेपी को भी कांग्रेस पर हमला करने का मौका मिल गया. 

दरअसल, रायपुर में सार्वजनिक जगह पर कांग्रेस का प्रचार चल रहा था. कांग्रेस शक्ति प्रदर्शन के जरिये एकजुटता दिखाने की कोशिश कर रही थी. प्रचार वाहन पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सवार थे. उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को चढ़ाने के लिए हाथ बढ़ाया. दीपक बैज ने भूपेश बघेल की पेशकश को नजरअंदाज कर दिया.

बीजेपी ने कांग्रेस के नेताओं का वीडियो किया पोस्ट

बीजेपी नेता अमित चिमनानी ने एक्स पर वीडियो पोस्ट करते लिखा,"अंतर्कलह से जूझती कांग्रेस?" बीजेपी नेता ने आगे लिखा, "पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने किया पूरी तरह इग्नोर?वीडियो में कैद हुई घटना. पब्लिक प्लेस का यह नजारा कांग्रेस में चल रहे घमासान का लाइव डेमो है. दक्षिण विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस भाजपा से नहीं आपस में लड़ रही है."

गौरतलब कि रायुपर दक्षिण विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने आकाश शर्मा को चुनावी रण में उतारा है. आकाश शर्मा को उपचुनाव में जीत दिलाने के लिए दमखम लगा दिया है. लेकिन दो दिग्गज नेताओं की आपस में दूरी से कांग्रेस की एकजुटता पर सवाल खड़े हो रहे हैं. बीजेपी को भूपेश बघेल और दीपक बैज की नाराजगी ने कांग्रेस पर निशाना साधने का मौका दे दिया. कांग्रेस पर बीजेपी चुटकी ले रही है. 

ये भी पढ़ें: बीजापुर में CRPF के जवान ने ऑन ड्यूटी गोली मारकर की खुदकुशी, हरियाणा का था हेड कांस्टेबल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget