एक्सप्लोरर

बीजापुर में CRPF के जवान ने ऑन ड्यूटी गोली मारकर की खुदकुशी, हरियाणा का था हेड कांस्टेबल

Bijapur News: गोली की आवाज सुनकर सहकर्मियों के बीच हड़कंप मच गया. सीआरपीएफ जवान को खून से लथपथ हालत में पाया गया. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जवान को मृत घोषित कर दिया.

Chhattisgarh News: नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान ने खुदकुशी कर ली. मृतक की पहचान पवन कुमार के रूप में हुई है. सीआरपीएफ की 199वीं बटालियन मुख्यालय पातरपारा भैरमगढ़ का प्रधान आरक्षक पवन कुमार टावर मोर्चा नंबर दो में तैनात था.

अधिकारियों ने बताया कि जवान ने कल दोपहर 12 बजे ड्यूटी के दौरान सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली. गोली की आवाज से हड़कंप मच गया. इलाज के लिए पवन कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैरमगढ़ ले जाया गया. डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंचने पर जवान को मृत घोषित कर दिया.

शुक्रवार को अधिकारियों ने जवान के जानलेवा कदम उठाने की जानकारी दी. पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुए हैं. उन्होंने बताया कि पवन कुमार हरियाणा के रेवाड़ी का रहने वाला था. घटना की सूचना जवान के परिजनों को दे दी गयी है. अभी खुदकुशी के पीछे का कारण पता नहीं चल पा रहा है. पुलिस मामला दर्ज कर तफ्तीश कर रही है. मृत जवान के शव का पोस्टमार्टम पूरा कर लिया गया है. शव को गृह ग्राम के लिए रवाना कर दिया गया है.

सीआरपीएफ के जवान ने ऑन ड्यूटी की खुदकुशी

बता दें कि एंटी नक्सल ऑपरेशन चलाने के लिए बड़ी संख्या में सीआरपीएफ जवानों को तैनात किया गया है. एंटी नक्सल ऑपरेशन में लगे सुरक्षा बलों के जवानों को लगातार सफलता मिल रही है. नक्सल मोर्चे पर डटे जवानों की ताबड़तोड़ कार्रवाई से नक्सलियों के हौसले कमजोर पड़ते दिख रहे हैं. जवान की मौत से हरियाणा के रेवाड़ी में शोक की लहर दौड़ गयी है. पैतृक गांव में शव के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है. सीआरपीएफ अधिकारी और जवान घटना से हैरान हैं. समझ नहीं आ रहा कि जवान ने किन परिस्थितियों में खुद को गोली मारकर जान दे दी. पुलिस घटना के कारण का पता लगाने में जुटी हुई है. 

ये भी पढ़ें-

Cyclone Dana: छत्तीसगढ़ में दाना चक्रवाती तूफान का असर, मौसम विभाग ने दिया अलर्ट, रेल सेवा प्रभावित

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget