एक्सप्लोरर

Chhattisgarh सरकार के इस आदेश को लेकर बवाल, विरोध में सड़क पर उतरी BJP, कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी

Ambikapur News: छत्तीसगढ़ में किसी भी तरह के धरना प्रदर्शन से पहले प्रशासनिक स्वीकृति अनिवार्य होगी. सरकार के इस आदेश के खिलाफ बीजेपी ने जमकर प्रदर्शन किया और विरोध जताया है. 

Chhattisgarh BJP Protest: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदेश के सभी 28 जिलों में जेल भरो आंदोलन किया. बीजेपी का ये आंदोलन राज्य सरकार की तरफ से हाल ही में जारी किए एक आदेश को लेकर था, जिसमें कहा गया है कि किसी भी तरह के धरना प्रदर्शन से पहले प्रशासनिक स्वीकृति अनिवार्य होगी. बीजेपी इसे वापस लेने की मांग कर रही है. इसी मसले को लेकर सरगुजा संभाग मुख्यालय अम्बिकापुर में बीजेपी पदाधिकारी हजारों कार्यकर्ताओं के साथ रैली निकालकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कलेक्टर परिसर पहुंच गए. इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने 2 जगह बैरिकेड लगाया था लेकिन कार्यकर्ता बैरिकेड तोड़ते हुए कलेक्टर कार्यालय के मुख्य गेट तक पहुंच गए और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे. 

नागरिकों के अधिकार को बनाया बंधक
बीजेपी प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने बताया कि राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ के नागरिकों के अधिकार को बंधक बनाकर रखा लिया है. जिसके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी उग्र प्रदर्शन कर रही है. बीजेपी ने राज्य सरकार द्वारा 19 बिंदुओं पर जारी किए गए आदेश को वापस लेने की मांग की है. बीजेपी ने मांग पूरी नहीं होने पर रायपुर में मंत्रालय और सरकार के कामकाज को रोकने की चेतावनी भी दी है. 

बीजेपी में दिखी गुटबाजी 
इधर, बीजेपी के जेल भरो आंदोलन कार्यक्रम में बीजेपी के अंदर गुटबाजी भी देखने को मिली. बीजेपी प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव शहर के गांधी चौक से कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे तो कई वरिष्ठ नेता जिला के पदाधिकारियों के साथ बीजेपी कार्यालय से घड़ी चौक होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच प्रदर्शन किया. इस दौरान सरगुजा जिले से हजारों कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी देकर सरकार से फरमान को वापस लेने की मांग की है.


Chhattisgarh सरकार के इस आदेश को लेकर बवाल, विरोध में सड़क पर उतरी BJP, कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी

लोकतंत्र की हत्या हो रही है
इस संबंध में बीजेपी जिलाध्यक्ष लल्लन प्रताप सिंह ने बताया कि 22 अप्रैल को कांग्रेस की भूपेश बघेल की सरकार ने 19 बिंदु का एक आदेश पारित किया था. जिसमें कोई भी कार्यक्रम करने से पहले अनुमति लेना था, जो कहीं ना कहीं ये दर्शाता था कि लोकतंत्र की हत्या हो रही है क्योंकि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी बात कहने की आजादी है. आज उसी आदेश के खिलाफ जेल भरो आंदोलन किया गया है.

पहले लेनी होगी अनुमति 
एसडीएम प्रदीप साहू ने बताया कि राज्य शासन द्वारा निर्धारित फॉर्मेट में आवेदन देकर किसी भी धरना, रैली के पूर्व आवेदन देकर अनुमति प्राप्त करना है. ताकि पुलिस और प्रशासन के पास सारी जानकारी हो और लोगों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो. इसी के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया है. कला केंद्र मैदान में अस्थाई जेल बनाया गया था, जहां उनकी गिरफ्तारी की गई. लगभग 7-8 सौ व्यक्ति थे.

ये भी पढ़ें:

Surguja News: सीएम बघेल का दौरा खत्म होते ही सरगुजा में पावर कट शुरू, ग्रामीण क्षेत्र में दिन में हर 20 मिनट पर बत्ती गुल

Gorela Pendra Marwahi News: अस्पताल परिसर में युवती की संदिग्ध मौत, कोर्ट ने सात दिन के भीतर मांगी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget