एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: बीजेपी-कांग्रेस में छिड़ी दरिमा एयरपोर्ट का श्रेय लेने की जंग, इस बीच स्थानीय लोगों ने रखी ये मांग

Ambikapur: एयरपोर्ट का निरीक्षण करने पहुंची केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा, उन्होंने कहा प्रदेश के भ्रष्ट मुख्यमंत्री को झूठ बोलने के अलावा कुछ नहीं आता.

Darima Airport: अंबिकापुर ज़िले के दरिमा एयरपोर्ट पर पहला यात्री विमान कब टेकओवर करेगा इसकी तारीख़ तो फ़िलहाल तय नहीं हुई है पर इससे पहले दरिमा का मां महामाया एयरपोर्ट बीजेपी-कांग्रेस नेताओं के लिए राजनैतिक नूरा कुश्ती की रण भूमि बन गया है. पहले बिना डीजीसीए के फ़ाइनल निरीक्षण के छत्तीसगढ़ सरकार ने यहां एक प्लेन उतार कर एयर स्ट्रिप की टेस्टिंग का दावा किया तो वहीं अब डीजीसीए की टीम के यहां पहुंचने के बाद केन्द्रीय राज्य मंत्री और सरगुजा सांसद रेणुका सिंह ने कहा कि झूठ के बलबूते बनी सरकार के मुखिया को झूठ बोलने के सिवाय कुछ नहीं आता है. 

'निर्माण ख़राब हुआ तो होगी वसूली' 
डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन की टीम के साथ दरिमा के मॉ महामाया एयरपोर्ट पर निरीक्षण करने पहुंची केन्द्रीय राज्य मंत्री और सरगुजा सांसद रेणुका सिंह ने राज्य सरकार द्वारा कराए गए टेस्टिंग लैंडिंग पर कहा कि प्रदेश सरकार के लोग प्रोटोकॉल को समझते ही नहीं है. इस भ्रष्ट सरकार में जहां 24 घंटे में कलेक्टर के ट्रांसफ़र हो जाते हैं तो वहीं एक घंटे में भी कलेक्टर एसपी बदल दिए जाते हैं. रेणुका सिंह ने मीडिया से चर्चा में कहा कि प्रदेश के अधिकारी छोटे-छोटे नेताओं से इसलिए डरते हैं कि कहीं वो मुख्यमंत्री से हमारी शिकायत ना कर दें और उनका ट्रांसफ़र न हो जाए. इसलिए अधिकारी नेताओं के पैर छूते हैं. इतना ही नहीं बातों ही बातों में केन्द्रीय राज्य मंत्री ने संकेत देते हुए कहा कि ये रनवे और टर्मिनल का निर्माण पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा कराया गया है. अगर इनकी गुणवत्ता सही नहीं हुई तो फिर से इसका निर्माण भी कराया जाएगा और राशि भी वसूल की जाएगी. 

'भ्रष्ट मुख्यमंत्री को झूठ बोलने के अलावा कुछ नहीं आता'
इस महीने की शुरुआत में प्रदेश सरकार के दो मंत्रियों टी एस सिंहदेव और अमरजीत भगत के द्वारा फ़्लाइट टेस्टिंग के दावे किए गए. फिर दो दिन बाद मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट का निरीक्षण कर गुणवत्ता की सराहना की थी. वहीं प्रदेश सरकार ने केन्द्रीय मंत्री रेणुका सिंह पर श्रेय लेने का आरोप लगाया था जिस पर पलटवार करते हुए रेणुका सिंह ने कहा झूठ के आधार पर बनी सरकार के मुखिया और प्रदेश भ्रष्ट मुख्यमंत्री को झूठ बोलने के अलावा कुछ नहीं आता है. उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के लिए केन्द्र सरकार ने 56 करोड़ 50 लाख रुपए दिए हैं. 

एयरपोर्ट का नाम बदलने की उठी मांग
एयरपोर्ट को लेकर राजनैतिक नूरा कुश्ती के बीच एक आवेदन पत्र की जमकर चर्चा में है. दरअसल इस पत्र में एयरपोर्ट का नाम बदलने की मांग की गई है. केन्द्रीय मंत्री रेणुका सिंह के नाम पर लिखे पत्र में एयरपोर्ट के नाम में दरिमा पंचायत का नाम शामिल करने की मांग की गई है चूंकि यह एयरपोर्ट दरिमा पंचायत में बना हुआ है. पत्र में ये भी लिखा है कि दरिमा नाम जोड़े जाने से क्षेत्र के लोगों की भावनाओं को सम्मान मिल सकेगा और क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय स्तर तक जाना जाएगा. बहरहाल ग्रामीणों की इस मांग पर क्या पहल होती है ये तो नहीं पता पर एयरपोर्ट के जल्द शुरू होने से क्षेत्र के लोगों का भला जरूर होगा.

यह भी पढ़ें:

Chhattisgarh: आत्महत्या के आरोपी के साथ कांग्रेस नेता की फोटो पर विवाद, BJP बोली- 'ऐसे अपराधियों को...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
Embed widget