एक्सप्लोरर

Jhiram Naxal Attack: बघेल सरकार पर हमलावर हुई बीजेपी, बोली- क्यों घबराई है कांग्रेस?

झीरम नक्सली हमले की जांच आयोग के नए अध्यक्ष समेत दो सदस्यों की नियुक्ति को लेकर बीजेपी ने बघेल सरकार पर निशाना साधा है. बीजेपी ने कहा कि राज्य सरकार जांच रिपोर्ट से क्यों घबराई हुई है.

छत्तीसगढ़ में झीरम घाटी नक्सली हमले की जांच कर रहे आयोग में नए अध्यक्ष समेत दो सदस्यों की नियुक्ति के बाद बीजेपी हमलावर हो गई है. बीजेपी ने बघेल सरकार से सवाल किया है कि कांग्रेस सरकार जांच रिपोर्ट से क्यों घबराई हुई है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने एक बयान में कहा है कि झीरम मामले में राज्यपाल अनुसुइया उईके को जांच प्रतिवेदन सौंपे जाने के बाद कांग्रेस और प्रदेश सरकार की बौखलाहट और एक नए जांच आयोग के गठन की घोषणा से यह साफ हो गया है कि प्रदेश सरकार इसे लेकर विचलित है.

उन्होंने कहा, "जांच आयोग ने अपनी रिपोर्ट सरकार के बजाए यदि राज्यपाल को सौंपी है तो प्रदेश सरकार इतना बिफर क्यों रही है." उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के नाते मौजूदा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने झीरम मामले के सबूत जेब में रखने की बात कही थी, लेकिन जरूरत पड़ने पर उन्होंने सबूत पेश नहीं किया. साय ने दावा किया कि किसी भी हत्याकांड या अनहोनी की जांच करते समय पुलिस सबसे पहले यह पता लगाती है कि इससे सर्वाधिक लाभ किसे होना है. उन्होंने कहा कि अब प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री बघेल को यह साफ करते हुए प्रदेश को बताना चाहिए कि झीरम हत्याकांड का सर्वाधिक लाभ किस राजनीतिक नेता को होना था.

"असंवैधानिक काम कर रहे हैं सीएम"
उन्होंने कहा है कि इस मुद्दे पर अकारण विवाद खड़ा करके और नए आयोग के गठन की बात कहकर मुख्यमंत्री बघेल इस जांच रिपोर्ट को विधानसभा के पटल पर रखे जाने से रोकने का असंवैधानिक कृत्य कर रहे हैं. छत्तीसगढ़ सरकार ने झीरम घाटी नक्सली हमला मामले की जांच के लिए गठित अयोग में नए अध्यक्ष समेत दो नए सदस्यों की​ नियुक्ति की है. आयोग छह महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट राज्य शासन को सौंपेगा. राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर झीरम घाटी नक्सली हमले की जांच कर रहे आयोग में दो नए सदस्य छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायधीश न्यायमूर्ति सतीश के अग्निहोत्री और न्यायमूर्ति जी मिन्हाजुद्धीन की नियुक्ति की है. न्यायमूर्ति अग्निहोत्री इस आयोग के अध्यक्ष होंगे.

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र की झीरम घाटी में 25 मई 2013 को नक्सलियों ने कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर हमला कर दिया था. इस हमले में कांग्रेस के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार पटेल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष महेंद्र कर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल समेत 29 लोगों की मौत हो गई थी. झीरम घाटी नक्सली हमले के बाद बीजेपी की सरकार ने उच्च न्यायालय के न्यायाधीश प्रशांत कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में जांच आयोग का गठन किया था. आयोग ने इस महीने की छह तारीख को जांच रिपोर्ट राज्यपाल अनुसुईया उइके को सौंप दिया था. न्यायाधीश मिश्रा वर्तमान में आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हैं. जांच आयोग की रिपोर्ट राज्यपाल को सौंपे जाने को लेकर राज्य सरकार ने इस पर असंतोष जताते हुए इसे स्थापित परंपरा के विपरीत बताया था.

ये भी पढ़ें:

Petrol-Diesel Price: CM बघेल की वित्त मंत्री को चिट्ठी, छत्तीसगढ़ के लिए मांगा फंड, पेट्रोल-डीजल पर सेस भी कम करने की मांग

Siwan News: 6 दिनों से लापता 3 युवकों का नहीं चला पता, लावारिस मिली थी स्कॉर्पियो, जांच के लिए SIT का गठन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शुरुआत आप लोगों ने की..'. खरगे के बाप वाले बयान पर आया कांग्रेस के असम प्रभारी का बयान
'शुरुआत आप लोगों ने की..'. खरगे के बाप वाले बयान पर आया कांग्रेस के असम प्रभारी का बयान
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget