एक्सप्लोरर

Bilaspur: चलती ट्रेन के सामने छह साल के मासूम के साथ कूदी मां, बच्चे की मौत, महिला की हालत गंभीर

Bilaspur Suicide Attempt: महिला की हालत गंभीर है. पुलिस के मुताबिक, उसके होश में आने के बाद ही असली वजह पता चल पाएगी. वहीं बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Bilaspur News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बिलासपुर में एक महिला अपने 6 साल के मासूम बच्चे को लेकर चलती ट्रेन के सामने कूद गई. इस दर्दनाक हादसे में 6 साल के मासूम बच्चे की ट्रेन से टकराने से मौके पर ही मौत हो गई. वहीं मां की हालत नाजुक है जिसे अस्तपाल में भर्ती कराया गया है. यह पूरा मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. अब तक कारणों का पता नहीं चल पाया है.

आपसी विवाद की वजह से महिला ने उठाया आत्मघाती कदम

जानकारी के मुताबिक घायल महिला की दूसरी शादी हुई थी. पहले पति को छोड़कर वह दूसरे पति के साथ रह रही है. लेकिन उसका पहला पति बच्चे को साथ ले गया था. तीन माह पहले ही महिला अपने छह साल के बेटे को लेकर आई थी. संभावना जताई जा रहा है कि उसके बाद से ही उसके दूसरे पति के साथ विवाद होने लगा था. बच्चे से मिलने के बहाने उसका पहला पति भी घर आने लगा था. माना जा रहा है कि इसी विवाद के चलते महिला अपने बच्चे के साथ आत्मघाती कदम उठाने रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई होगी.

Chhattisgarh: राहुल गांधी के समर्थन में CM भूपेश बघेल का मौन व्रत, BJP ने कहा- 'ओबीसी विरोधी है कांग्रेस'

काफी देर तक मां और बेटे रेलवे ट्रैक पर घूमते रहें

मिली जानकारी के अनुसार सकरी थाना क्षेत्र के घुरु- अमेरी में रहने वाली घायल निशा मधुकर तिफरा में कपड़े की दुकान चलाती थी. महिला अपने पहले पति को छोड़ दी थी फिर बाद में उसने दूसरी शादी कर ली. वह दूसरे पति के साथ ही रहती थी. महिला का छह साल का बेटा देवांश पहले पति हरनारायण मधुकर के साथ रहता था. तीन माह पहले ही वह बेटे को साथ लेकर आई थी. घटना के समय वह बेटे को लेकर लालखदान ओवरब्रिज की तरफ गई थी. इस दौरान दोनों काफी देर तक रेलवे ट्रैक के आसपास घूम रहे थे.

इसी दौरान बिलासपुर रेलवे स्टेशन से गतौरा की ओर जा रही मालगाड़ी के सामने अचानक महिला अपने 6 साल के मासूम बच्चे को लेकर ट्रेन के सामने कूद गई. इस घटना से 6 साल के मासूम बच्चे के सिर पर गहरी चोट आने की वजह से मौके पर ही मौत हो गई. वही मां गंभीर रूप से घायल हो गई. मालगाड़ी के ड्राइवर ने जीआरपी पुलिस को इस घटना की जानकारी दी. इसके बाद जीआरपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायल माँ को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. वहीं बच्चे का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

महिला के होश में आने पर पता चल पाएगा आत्महत्या का कारण

तोरवा थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक महिला ने किन कारणों से यह आत्मघाती कदम उठाया है इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. दो दिन पहले बच्चे का पिता व घायल महिला का पहला पति हरनारायण मिलने आया था. हो सकता इसी दौरान उसके पहले पति से विवाद हुआ होगा. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है घायल महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है उसकी हालत गंभीर है महिला के होश में आने के बाद ही उसका बयान होने के बाद ही इस आत्महत्या करने का कारण का स्पष्ट पता चल पाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget