एक्सप्लोरर

Watch: 'जिला अध्यक्ष हूं, उठाकर ले जाउंगा', छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता ने किसान को दी धमकी, वीडियो वायरल

Chhattisgarh Viral Video: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के एक नेता को तहसीलदार के ऑफिस में पेश होने का आदेश दिया गया है. इस नेता पर जमीन को लेकर एक किसान को धमकाने के आरोप हैं.

Bilaspur News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर(Bilaspur) जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social media) पर जमकर वायरल(Viral Video) हो रहा है. इसमें एक युवक खुद को युवा कांग्रेस(Congress) का शहर अध्यक्ष बता कर किसान को धमकी दे रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि शेरू असलम नाम का व्यक्ति चश्मा लगा कर  किसान को दबंगई दिखा रहा है. इसके बाद पीड़ित उमेंद्रराम साहू ने पुलिस थाने में शिकायत की कि  शेरू असलम जान से मारने की धमकी दे रहा है.

 ये मामला सरकंडा थाने के मोपका गांव का है. किसान उमेंद्र साहू और शेरू असलम दोनों ने एक ही जमीन पर अपना दावा पेश किया है. उमेंद्र साहू ने दावा किया है कि शेरु असलम ने दोनों की जमीन के बीच बने बाउंड्री को तोड़कर अपने जमीन में मिला कर कब्जा कर लिया है. इसके लिए 22 जून को विरोध किया तो शेरू असलम ने जान से मारने की धमकी दी. शेरू ने कहा, 'मेरा कोई कुछ नहीं कर सकता क्योंकि मैं कांग्रेस का जिला अध्यक्ष हूं. मेरी पहुंच ऊपर तक है. यदि मेरे से पंगा लोगे तो तुम को जान से मरवा दूंगा. तुझे उठावा दूंगा.'

वायरल वीडियो में धमकाता दिखा आरोपी
वहीं, इस घटना एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें शेरू धमकाता हुआ नजर आ रहा है. शेरू ने कहा, 'मेरी जमीन कब्जाएगा. दस्तावेज कहां है लेकर आ. जिलाध्यक्ष हूं. उठाकर ले जाउंगा यही से तुझे, मेरी जमीन पर कब्जा करेगा.' इस मामले पर अब बीजेपी ने भी कांग्रेस को घेरा है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने वीडियो शेयर कर आरोप लगाए हैं कि बिलासपुर में युवा कांग्रेस अद्यक्ष असलम मियां गुंडागर्दी कर रहे हैं.

जमीन को लेकर 22 जून को हुआ था विवाद
उमेद्र साहू की शिकायत के बाद दोनों पक्षों से पुलिस ने पूछताछ की है. दोनों अभी विवादित जमीन को अपना बता रहे हैं. इस मामले में सरकंडा थाने ने अपनी शुरुआती कार्रवाई शुरू कर दी है. जमीन का सीमांकन कर विवाद को सुलझाने की कोशिश में जुटी है. सरकंडा थाने के प्रभार फैजुल होदा शाह ने बताया कि दोनों पक्ष थाने आए थे. जमीन का सीमांकन कराएंगे. वहीं, शेरू असलम  के वायरल वीडियो पर थाना प्रभारी ने कहा कि उसे तहसीलदार के सामने पेश करने की तैयारी चल रही है.

ये भी पढ़ें- Kanker News: राइसमील की निर्माणाधीन दीवार गिरी, 1 की मौत, 12 मजदूर घायल, जांच में जुटा प्रशासन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget