एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: चुनाव के पहले बीजापुर में नक्सलियों ने BJP नेता का गला रेता, ओम माथुर बोले- 'प्रदेश में कानून व्यवस्था समाप्त'

Chattisgarh News : छत्तीसगढ़ में एक और BJP नेता की नक्सलियों ने हत्या कर दी है. इसके बाद छत्तीसगढ़ में सियासत फिर तेज हो गई है. बीजेपी कांग्रेस सरकार पर टारगेट किलिंग का आरोप लगा रही है.

Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ में चुनावी साल में नक्सली लगातार बीजेपी नेताओं को टारगेट  कर रहे हैं. बुधवार को नक्सलियों ने बीजापुर (Bijapur) में एक बीजेपी नेता का गला काटकर हत्या कर दी. इसके बाद से बीजेपी प्रदेश की कानून व्यवस्था पर कांग्रेस सरकार (Congress) को घेरने में जुट गई है. बीजेपी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर (Om Mathur) ने इस हत्या को पूर्व नियोजित हत्या करार दिया है.

दरअसल, बुधवार को बीजापुर जिले के इमलीडी इलाके में नक्सलियों ने बीजेपी के एसटी मोर्चा के जिला महामंत्री काका अर्जुन (kaka Arjun)की गला काटकर हत्या कर दी. इस मामले में बीजापुर के एडिशनल एसपी चंद्रकांत गवर्णा ने बताया कि बुधवार को दोपहर 3 से 4 बजे के बीच बीजेपी नेता काका अर्जुन अपने घर से कुछ काम के लिए बाहर निकले हुए थे. 

हत्या के बाद सियासत तेज
उन्होंने बताया कि इसी दौरान एक सुनसान जगह पर पहले से ही घात लगाए बैठे नक्सलियों ने काका अर्जुन को रोका और उनको अगवा कर लिया. इसके बाद कुछ दूरी पर ले जाकर उनककी हत्या कर दी. वहीं हत्या के बाद छत्तीसगढ़ में सियासत तेज हो गई है. बीजेपी ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाया है. बीजेपी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा "अर्जुन काका की बेहरहमी से हत्या की गई. हत्या से स्पष्ट है कि चुनाव पूर्व नियोजित तरीके से बीजेपी कार्यकर्ताओं को मारा जा रहा है. प्रदेश में कानून व्यवस्था समाप्त हो चुकी है."

अरुण साव ने क्या कहा
इसके अलावा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि एक और भाजपा सिपाही शहीद. काका अर्जुन पूर्व सरपंच थे. दिन दहाड़े सादे कपड़े में आए नक्सलियों ने उनकी हत्या कर दी. साथ ही लोगों भाजपा के लिए काम नहीं करने की धमकी दी. इसके आगे अरुण साव ने कहा कि बस्तर में लगातार भाजपा नेताओं को मारा जा रहा है. पार्टी के लिए काम करोगे तो मारे जाओगे ऐसी धमकियां देने वाले नक्सली किसके इशारे पर आतंक फैलाए हुए हैं? बस्तर में भाजपा की मजबूत स्थिति देखकर कौन बौखला रहा है? छत्तीसगढ़ गृह मंत्रालय को शून्य घोषित क्यों नहीं कर देते.

कांग्रेस ने किया पलटवार
बीजेपी के आरोपों पर कांग्रेस ने भी पलटवार किया है. कांग्रेस ने बीजेपी पर लाश पर राजनीति करने का आरोप लगाया है. कांग्रेस के संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि देखिए ये घटना निश्चित तौर पर निंदनीय है, लेकिन बीजेपी लाश पर राजनीति कर अनुचित व्यवहार कर रही है. केंद्रीय गृहमंत्री आए थे तो उन्होंने नक्सली घटन कम होने का दावा किया था. अब घटना विशेष पर सवाल करना बीजेपी की राजनीतिक अवसरवादिता को दिखाता है. 

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में एक बार ही टारगेट किलिंग हुई थी, जब 25 मई 2013 को कांग्रेस के 31 नेता शाहिद हो गए थे. नक्सलियों ने एक एक का नाम पूछ पूछ कर मारा था. बीजेपी के प्रदेश प्रभारी पूरा छत्तीसगढ़ घूम लिए उनको कोई मुद्दा नहीं मिला, तो लाश पर राजनीति कर रहे हैं.

Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में प्रचंड गर्मी से मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने बताया कबसे होने वाली है बारिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget