एक्सप्लोरर

बीजापुर में नक्सलियों का खूनी खेल जारी, होली पर 3 ग्रामीणों का दिन दहाड़े रेता गला

Bijapur Naxal Attack: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सबसे ज्यादा पुलिस कैंप और अर्ध सैनिक बल तैनात हैं. नक्सलवाद यहां अभी भी चुनौती है. वर्तमान घटना ने इस याद को ताजा कर दिया है.

Bijapur Naxal Attack on Holi: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने होली के त्यौहार के दिन खूनी वारदात को अंजाम दिया है और होली खेल रहे तीन ग्रामीणों को मौत के घाट उतार दिया है, दो ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई ,जबकि एक ग्रामीण की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, नक्सलियों ने इस वारदात को जिले के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र बासागुड़ा में अंजाम दिया है, हालांकि अब तक यह पता नहीं चल सका है कि आखिर  नक्सलियों ने ग्रामीणों की हत्या क्यों की, वहीं पुलिस अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर इस घटना की जांच  कर रही है.

मृतकों में चंद्रया मोडियम, अशोक भंडारी और कारम रमेश शामिल है, बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने दिनदहाड़े इस वारदात को अंजाम दिया और तीनों ही ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया, इन मृतकों में एक पोलमपल्ली और दो अन्य ग्रामीण हीरापुर के रहने वाले थे, घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है वही बीजापुर जिले में पिछले दो दिनों में नक्सलियों ने दूसरी वारदात को अंजाम दिया है, होली के 1 दिन पहले नक्सलियो ने DRG जवान को गोली मारी थी हालांकि उसकी जान बच गई, लेकिन होली के दिन तीन ग्रामीणों की गला रेतकर कर हत्या कर दी.

इस घटना की सभी एंगल से जांच कर रही पुलिस

बीजापुर जिले के एसपी जितेंद्र यादव से मिली जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने बासागुड़ा इलाके के बीच बस्ती में घुसकर होली के दिन दिनदहाड़े तीन ग्रामीणों पर हमला किया है, इस हमले में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक ग्रामीण की ईलाज के दौरान अस्पताल में मौत हुई है, इस वारदात  को लेकर जानकारी मिली है कि हमलावरों ने कुल्हाड़ी से तीनों ग्रामीण पर वार किया है.

एसपी ने बताया कि बीजापुर पुलिस को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई, हालांकि इस पूरे मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है,  इस वारदात की नक्सली घटना के साथ-साथ हर पहलुओं से जांच की जा रही है, हत्या के बाद नक्सलियों ने मौके पर पर्चा नहीं फेंका है, ऐसे में नक्सली घटना के साथ इसे आपसी रंजीश या पारिवारिक विवाद इन सभी एंगल से  जोड़कर घटना की जांच की जा रही है. वहीं अगर यह नक्सली वारदात है  तो नक्सलियों ने ग्रामीणों की हत्या क्यों की इसका भी खुलासा अब तक नहीं किया है.

बीजापुर में 2 दिन में लगातार दूसरी वारदात

इधर बीजापुर जिले में नक्सलियों के हौसले इस कदर बुलंद है कि पिछले दो दिन से लगातार शहरी इलाके में नक्सली अपने वारदात को अंजाम दे रहे हैं, बीजापुर शहर के पुलिस आवासीय कॉलोनी में DRG के जवान पर गोली चलाने के साथ बासागुड़ा में होली के दिन दिनदहाड़े तीन ग्रामीणों की गला रेतकर हत्या की गयी है. हालांकि इन दोनों वारदातों के बाद बीजापुर के  एसपी जिले के अंदरूनी  गांवो के साथ शहरी इलाकों में भी सुरक्षा बढ़ाये जाने की  बात कह रहे हैं, लेकिन इन दोनों वारदातों से एक बार फिर से बीजापुर में दहशत का माहौल बना हुआ है, वहीँ इस घटना के बाद से तीनों मृतक ग्रामीणों के परिवार में मातम छाया हुआ है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: 'बस्तर का बच्चा-बच्चा...', टिकट मिलने के बाद क्या बोले कांग्रेस नेता कवासी लखमा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget