एक्सप्लोरर

CRPF जवानों के जज्बे को सलाम! उफनते नदी से नवजात और प्रसूता को रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल

Bijapur News: बीजापुर में सीआरपीएफ जवानों के जज्बे को हर कोई सलाम कर रहा है. उफनती नदी का सीना चीरकर उन्होंने नवजात शिशु और प्रसूता को सुरक्षित पार कराया.

Chhattishgarh News: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में पिछले कुछ दिनों से मूसलाधार बारिश ने कहर बरपा रखा है. बीजापुर में लगातार हो रही बारिश के कारण नदी नाले उफान पर हैं. सैकड़ों गांवों का सम्पर्क जिला मुख्यालय से कट चुका है. इसी बीच उसूर इलाके से सुखद तस्वीर सामने आई है.

सीआरपीएफ की 196 वीं बटालियन और कोबरा 205 बटालियन के जवानों ने मानवता की मिसाल पेश की है. उन्होंने प्रसूता और नवजात शिशु को रेस्क्यू कर नदी पार कराया. नम्बी गांव के नयापारा निवासी माड़वी जागी की समय से पहले डिलीवरी हो गयी थी.

इलाज के लिए जच्चा और बच्चा को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र उसूर जाना था. नम्बीधारा नदी में अत्यधिक पानी होने से पार करना मुश्किल था. स्थिति को देखते हुए नम्बी कैम्प में पदस्थ सीआरपीएफ की 196 वीं बटालियन और कोबरा 205 बटालियन के जवानों ने नवजात शिशु और महिला को सुरक्षित नदी पार कराया. जवानों ने नदी को पार करने के लिए जुगाड़ का सहारा लिया.

जुगाड़ के सहरे महिला और नवजात को कराया नदी पार

प्लास्टिक का ड्रम और लकड़ी से नाव बनाकर रस्सी के सहारे जवान पानी में उतरे. घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद जवानों का रेस्क्यू ऑपरेशन सफल रहा. प्रसूता और नवजात शिशु को नदी से सुरक्षित पार होने पर जवानों ने राहत की सांस ली. सीआरपीएफ जवानों की तत्परता से अब नवजात शिशु और महिला दोनों सुरक्षित हैं.

सीआरपीएफ के जवानों ने पेश की मानवता की मिसाल

नक्सल मोर्चे पर तैनात जवान ग्रामीणों की मदद कर मानवता की मिसाल पेश कर रहे हैं. पिछले साल भी सीआरपीएफ के जवानों ने बीजापुर में आई बाढ़ में फंसे ग्रामीणों की जान बचाई थी. सीआरपीएफ जवानों के जज्बे की जमकर सराहना हो रही है. 

Chhattisgarh: सेल्फी के लिए मौत को दावत दे रहे पर्यटक, बस्तर के कई वाटफॉल पर सुरक्षा के नहीं हैं इंतजाम

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की

वीडियोज

Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget