एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ में एनकाउंटर का खौफ! बीजापुर में 26 लाख के 22 इनामी नक्सलियों का आत्मसमर्पण, इन वारदातों में थे शामिल

Naxalites Surrender: एडिशनल एसपी चंद्रकांत गवर्णा ने बताया कि सरेंडर करने वाले सभी नक्सलियों को 25-25 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी गई है. नक्सलियों के सरेंडर करने से माओवादियों को झटका लगा है.

Bijpur Naxalites Surrender: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की ओर से जारी एंटी नक्सल अभियान का खौफ अब माओवादियों और अन्य संगठनों से जुड़े नक्सलियों पर दिखने लगा है. ऐसा इसलिए कि 26 लाख के 22 ईनामी नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है. सरेंडर करने वाले सभी नक्सली लंबे समय से माओवादी संगठनों के लिए काम कर रहे थे. 

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली बीजापुर के अलग-अलग इलाको में में सक्रिय थे और शासन द्वारा चलाए जा रहे हैं नियद नेल्लानार योजना और पुनर्वास नीति से प्रभावित भी थे. इसके अलावा, एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान जवानों के बढ़ते दबाव के चलते सभी ने संगठन छोड़ सरेंडर करने का फैसला लिया. आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली PLGA बटालियन नंबर एक, तेलंगाना स्टेट कमिटी और सीआरसी कंपनी नंबर-2 जे, जनमिलीशिया कमांडर जैसे संगठनों से जुड़े हैं. 

160 नक्सलियों ने किया सरेंडर- एसपी चंद्रकांत गवर्णा 

बीजापुर के एडिशनल एसपी चंद्रकांत गवर्णा ने बताया कि जिले में स्थानीय नक्सलियों को लगातार सरेंडर करने की अपील की जा रही है, जिसके चलते पिछले तीन महीनों में अब तक 150 से अधिक नक्सलियों ने सरेंडर किया है. मंगलवार को भी सीआरपीएफ और बीजापुर पुलिस से संपर्क कर 22 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. 22 नक्सलियों में 6 महिला नक्सली भी शामिल हैं. 

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में कमली हेमला PLGA बटालियन नंबर एक की सदस्य थी. कमली हेमला पर 8 लाख रुपये का ईनाम घोषित था. इसके अलावा, मुया माड़वी तेलंगाना स्टेट कमिटी के अंतर्गत सीआरसी कंपनी नंबर दो में पार्टी सदस्य था. इस पर भी 8 लाख रुपये का ईनाम घोषित था.

सोनू ताती पश्चिम बस्तर डिवीजन प्रेस टीम का कमांडर था. इस पर भी 5 लाख रुपये का ईनाम घोषित था. महेश पूनेम PLGA का सदस्य था और इस पर 5 लाख रुपये का ईनाम घोषित था. 

नक्सलियों का सरेंडर माओवादियों को झटका

एडिशनल एसपी ने बताया कि सरेंडर किए सभी नक्सलियों को शासन की तरफ से 25-25 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी गई है. इन नक्सलियों के सरेंडर करने से माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है. सरेंडर करने वाले नक्सलियों से इलाके में सक्रिय माओवादियों की भी जानकारी ली जा रही है. 

बीजापुर पुलिस के द्वारा नक्सलियों से अपील की जा रही है कि वह सरकार की नई आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति का लाभ उठाएं और समाज के मुख्य धारा में शामिल हो जाएं. उन्होंने बताया कि सरकार की नई पुनर्वास नीति के तहत मिलने वाले फायदों ने कई माओवादियों को आकर्षित किया है. 

एडिशनल एसपी  नक्सलियों से अपील की है कि वह बाहरी लोगों की खोखली विचारधारा से बाहर निकलें और समाज के मुख्यधारा में शामिल हो जाएं. जहां वे नैतिक रूप से सामान्य जीवन जी सकें. एडिशनल एसपी के अनुसार पिछले तीन महीनों में 160 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget